फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Election: PDA Front will spoil the equation on Allahabad-Phulpur seat also, Pallavi Patel may contes

Lok Sabha Chunav : पीडीए मोर्चा इलाहाबाद-फूलपुर सीट पर भी बिगाड़ेगा समीकरण, पल्लवी पटेल उतर सकती हैं मैदान में

Mon, 01 Apr 2024 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 04:49 PM IST
सार

इस मोर्चे का सबसे ज्यादा असर फूलपुर लोकसभा सीट पर पड़ेगा, जहां से खुद पल्लवी पटेल के चुनावी मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है। इसी सीट पर अपना दल एस भी चुनाव लड़ना चाहती है। ऐसे में फूलपुर की सीट पर अपना दल के दोनों धड़ों में सीधी लड़ाई होगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: PDA Front will spoil the equation on Allahabad-Phulpur seat also, Pallavi Patel may contes
सपा विधायक पल्लवी पटेल व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में रविवार को राजनीतिक गलियारे में एक और गठबंधन का एलान हुआ, जिसका असर प्रयागराज की दोनों संसदीय सीट पर पड़ना तय है। अपना दल कमेरावादी ने एआईएमआईएम के साथ मिलकर नया मोर्चा बनाया है, जो 35 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगा। माना जा रहा है कि इसमें इलाहाबाद, फूलपुर, कौशाम्बी, भदोही और मिर्जापुर की भी सीट शामिल है।

विज्ञापन


इस मोर्चे का सबसे ज्यादा असर फूलपुर लोकसभा सीट पर पड़ेगा, जहां से खुद पल्लवी पटेल के चुनावी मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है। इसी सीट पर अपना दल एस भी चुनाव लड़ना चाहती है। ऐसे में फूलपुर की सीट पर अपना दल के दोनों धड़ों में सीधी लड़ाई होगी। हालांकि अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी। सूत्रों की मानें तो पार्टी मिर्जापुर से अपना दल कमेरावादी कृष्णा पटेल को अनुप्रिया पटेल के सामने उतारना चाहती है। लेकिन कृष्णा पटेल बेटी के सामने चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


फूलुपर लोकसभा सीट पर पल्लवी पटेल की निगाह लंबे समय से टिकी हुई है। पल्लवी ने इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए ही इंडी गठबंधन से बातचीत भी की थी लेकिन वार्ता विफल रही और उन्होंने तीसरे मोर्चे की इबारत लिख डाली। फूलपुर में करीब पौने चार लाख के आसपास कुर्मी मतदाता हैं। दलित वोटर भी करीब साढ़े तीन से चार लाख के बीच हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मुस्लिम मतदाताओं की संख्या पौने तीन लाख के आसपास है। ऐसे में कुर्मी, दलित और मुस्लिम मतदाताओं पर पीडीएम (पिछड़ा, दलित और मुसलमान) की निगाहें टिकी हुई हैं। इन्हीं मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन भी अपना उम्मदीवार खोज रही है। भारतीय जनता पार्टी भी इस सीट को किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती है। इसी कारण अबतक यहां पर प्रत्याशी का चयन नहीं किया गया है।

पार्टी के अंदरुनी सूत्र बताते हैं कि इलाहाबाद लोकसभा सीट पर बाबूराम कुशवाहा के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं और कौशाम्बी की सुरक्षित सीट पर कृष्णा पटेल को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वहीं मानव समाज पार्टी के प्रेमचंद बिंद को भदोही से प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना है। इलाहाबाद लोकसभा सीट पर यमुनापार में कुर्मी व ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या देखते हुए पल्लवी पटेल यहां मजबूती से चुनाव लड़ना चाहती हैं, ताकि उसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में भी उन्हें मिले और पार्टी का यमुनापार में संगठन तैयार हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed