फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Election: EVM deposited in strong room of Mundera Mandi, fierce battle till midnight

Lok Sabha Chunav : मुंडेरा मंडी के स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा,आधी रात तक घमासान

Sun, 26 May 2024 02:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 May 2024 02:15 PM IST
सार

मतदान छह बजे खत्म होने के बाद शाम 6:30 बजे से पोलिंग पार्टिंयां मतदान केंद्रों से ईवीएम लेकर मुंडेरा मंडी की ओर रवाना हुईं। शहर क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टियां आधे घंटे के भीतर ही मुंडेरा मंडी में पहुंचने लगी। हालांकि जैसे-जैसे समय बीतता गया, वाहनों की कतार लंबी होती गई।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: EVM deposited in strong room of Mundera Mandi, fierce battle till midnight
मुंडेरा मंडी में ईवीएम जमा करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मतदान के बाद शनिवार को मुंडेरा मंडी के स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करा दी गईं। ईवीएम जमा करने को लेकर आधी रात तक घमासान हुआ। जिले भर की पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर बसों से रवाना हुईं तो चौफटका से मुंडेरा मंडी तक छह किमी तक भीषण जाम लग गया। हाल यह हुए कि मतकर्मी भीषण उमस व गर्मी में दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहे। हाल यह हुआ कि कई मतकर्मी बस से उतरकर हाथ में ईवीएम लेकर मुंडेरा मंडी तक जाते नजर आए। खबर लिखे जाने तक यह स्थिति बनी हुई थी।

विज्ञापन


मतदान छह बजे खत्म होने के बाद शाम 6:30 बजे से पोलिंग पार्टिंयां मतदान केंद्रों से ईवीएम लेकर मुंडेरा मंडी की ओर रवाना हुईं। शहर क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टियां आधे घंटे के भीतर ही मुंडेरा मंडी में पहुंचने लगी। हालांकि जैसे-जैसे समय बीतता गया, वाहनों की कतार लंबी होती गई। शाम सात बजे के बाद देहात क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को लेकर भी बसें जीटी रोड पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि रात नौ बजते-बजते मुंडेरा मंडी से चौफटका तक वाहनों की कतार लग गई। कुछ ही में हाल यह हो गया कि दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया। दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहने के बाद कई मतकर्मी ऐसे रहे जो बस से उतरकर ईवीएम हाथ में लेकर मुंडेरा मंडी में जाते नजर आए। गेट पर तैनात सुरक्षा बल भी मतकर्मी का परिचय पत्र देखकर ही उन्हें भीतर जाने दे रहे थे। देर रात तक यही स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे लग गए चौफटका से मुंडेरा पहुंचने में

श्रीधर शर्मा करछना स्थित मतदान केंद्र पर ड्यूटी में लगे थे। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे के करीब वह अपनी पोलिंग पार्टी के साथ मुंडेरा मंडी जाने के लिए रवाना हुए। शाम सात बजे तक वह चौफटका पहुंच चुके थे। लेकिन यहां से मुंडेरा मंडी तक पहुंचने में उन्हें करीब दो घंटे का समय लग गया। जाम में फंसने वालों में फूलपुर से आए विनोद रजक भी थे।

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी व उमस में दो घंटे से ज्यादा समय बस में गुजर गया। एक साथी को चक्कर भी आने लगे। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र से ईवीएम लेकर आ रहे जीतेंद्र प्रजापति व उनके साथी सुमित कुमार सोनकर भी नेहरू ग्राम के पास जाम में फंसे मिले।बताया कि करीब 1.30 घंटे से जाम में फंसे हैं।

पसीने से हो गए तरबतर, आने लगा चक्कर

मुंडेरा मंडी तक पहुंचने में जद्दोजहद के बाद मतकर्मियों को ईवीएम जमा करने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एक साथ बड़ी संख्या में ईवीएम पहुंचने से इन्हें जमा करने के काम की गति भी धीमी हो गई। उधर भीषण गर्मी में मतकर्मी पसीने से तरबतर तो हो ही गए, कुछ को चक्कर भी आने लगे। साथी कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed