फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Election: BJP candidates Praveen Patel and Neeraj Tripathi filed nomination, arrived with procession

Lok Sabha Chunav : भाजपा प्रत्याशी प्रवीण और नीरज ने दाखिल किया नामांकन, कौशाम्बी में विनोद ने भरा पर्चा

Wed, 01 May 2024 12:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 May 2024 12:40 PM IST
सार

भाजपा के दोनों प्रत्याशियों नीरज त्रिपाठी (इलाहाबाद) और प्रवीण पटेल (फूलपुर) ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। दोनों के नामांकन जुलूस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने की चर्चा थी, लेकिन वह नहीं पहुंच पाए। कौशाम्बी सीट से विनोद सोनकर ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके साथ केशव प्रसाद मौजूद रहे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: BJP candidates Praveen Patel and Neeraj Tripathi filed nomination, arrived with procession
कलेक्ट्रे में नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल और इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे दोनों प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इसके पहले भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक आजाद पार्क के सामने पहुंच गए थे। रास्ते भर नारेबाजी चल रही थी। 

विज्ञापन



दोनों के नामांकन जुलूस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने की चर्चा थी, लेकिन वह नहीं पहुंच पाए। इसी तरह कौशाम्बी सीट से भाजपा के प्रत्याशी विनोद सोनकर ने भी अपना पर्चा कौशाम्बी में दाखिल कर दिया। उनके साथ केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

Lok Sabha Election: BJP candidates Praveen Patel and Neeraj Tripathi filed nomination, arrived with procession
कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के इलाहाबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने रिटर्निंग अफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

Lok Sabha Election: BJP candidates Praveen Patel and Neeraj Tripathi filed nomination, arrived with procession
कौशाम्बी में डिप्टी सीएम केशव के साथ पर्चा दाखिल कर बाहर निलकते विनोद सोनकर। - फोटो : अमर उजाला
कौशाम्बी में भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने पर्चा दाखिल किया। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। विनोद लगातार दो बार से सांसद हैं। तीसरी बार भाजपा ने फिर उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में सपा प्रत्याशी डॉ. एसपी पटेल ने किया नामांकन 

प्रतापगढ़ लोकसभा चुनाव के तीसरे दिन बुधवार को सपा प्रत्याशी डॉक्टर एसपी सिंह पटेल ने नामांकन दाखिल किया। चिलबिला स्थित अपने आवाज से समर्थकों के साथ निकले सभा प्रत्याशी ने मनविला देवी धाम में दर्शन पूजन के बाद मीरा भवन स्थित कार्यालय पहुंचे। वहां से पार्टी पदाधिकारी व कांग्रेस नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पहुंचे। डॉ अंबेडकर की प्रतिमा परमल अर्पण के बाद उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। नामांकन के दौरान पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed