LockDown In UP: 55 घंटे के लिए लॉकडाउन लागू, मिलेंगी सभी आवश्यक वस्तुएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर प्रतिबंध देर रात लागू हो गया जो, सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की सभी दुकानें खुली रहेंगी। लोगों को इसकी कमी नहीं होगी लेकिन बिना किसी वाजिब कारण के बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। ऐसे में प्रशासन की अपील है कि लोग घरों से न निकलें। अन्यथा, परेशानी उठानी पड़ सकती है।
शासन के निर्देश पर शनिवार और रविवार को सभी तरह के कार्यालय बंद रखने का आदेश दिया गया है। हालांकि, महीने का द्वितीय शनिवार होने की वजह से इन दोनों दिन सरकारी कार्यालय, बैंक आदि संस्थानों में अवकाश रहेगा।
इसके अलावा मंडी, बाजार, साप्ताहिक बाजार आदि बंद रहेंगे। वहीं दूध, बे्रड, राशन, दवा की दुकानें समेत आवश्यक वस्तुओं वाले प्रतिष्ठान खुले रहेंगे लेकिन इन पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करना होगा। नैनी समेत ग्रामीण क्षेत्र में लगे उद्योग चालू रहेंगे। हालांकि, आटो, ई-रिक्शा या अन्य सार्वजनिक वाहनों से आने-जाने वाले कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।