फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   llc student died in an road accident

सड़क हादसे में एलएलबी के छात्र की मौत

Tue, 09 Jun 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
llc student died in an road accident
हंडिया कस्बे में पॉलिटेक्निक के पास सोमवार की शाम किसी अज्ञात वाहन ने एलएलबी के छात्र अजीत बिंद को टक्कर मार दी। अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी महीना भर पहले ही शादी हुई थी। घटना से दो परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हंडिया के जगुआ सोधा गांव के रहने वाले स्व. प्रेम शंकर बिंद पूर्व प्रधान थे। उनके चार बेटों में छोटा अजीत कुमार बिंद (25) एलएलबी का छात्र था। अजीत सोमवार की शाम किसी काम से बाइक लेकर हंडिया गया था। वहां से वापस लौटते समय पॉलिटेक्निक के सामने किसी अज्ञात वाहन ने अजीत की गाड़ी को टक्कर मार दी। वह गिरा तो वाहन सवार उसे कुचलते हुए भाग गया। भीड़ लगी तो लोगों ने उसे पहचान लिया और घरवालों को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अजीत की पिछले महीने 12 मई को भदोही के गोविंदपुर की रहने वाली पूनम के साथ शादी हुई थी। हफ्ता भर पहले पूनम अपने मायके गई थी। हादसे का समाचार सुनकर पूनम बेहोश हो गई। पूनम और उनके घरों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed