{"_id":"5f3c28638ebc3e3cf326eeeb","slug":"liquor-store-salesmen-looted-1-60-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के सेल्समैन से पिस्टल सटाकर लूट लिए 1.60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान के सेल्समैन से पिस्टल सटाकर लूट लिए 1.60 लाख
Wed, 19 Aug 2020 12:57 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाशों ने कैंट स्थित हाईकोर्ट फ्लाईओवर के ऊपर मंगलवार रात सनसनीखेज वारदात अंजाम दी। शराब की दुकान के सेल्समैन संतोष शर्मा को पिस्टल सटाकर 1.60 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर कई थानों की फोर्स संग अफसर भी पहुंच गए। पुलिस छानबीन में जुटी रही लेकिन देर रात तक बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका था।
नैनी के मवैया गांव निवासी दिनेश कुमार जायसवाल धूमनगंज के मुंडेरा में अंग्रेजी शराब की दुकान का संचालन करते हैं। गांव का ही संतोष शर्मा उनकी दुकान में सेल्समैन है।
मंगलवार रात दुकान बंद करने के बाद रात 9.30 बजे के करीब वह बाइक से घर जाने के लिए निकला। उसके पास दिनभर की बिक्री के करीब 1.50 लाख रुपये थे। उसके मुताबिक, जैसे ही वह हाईकोर्ट फ्लाईओवर के बीच में पहुंचा, दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही दो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर सटा दी और फिर उसके पास मौजूद नगदी लूट ली। यही नहीं, पर्स भी छीन लिया जिसमें करीब 10 हजार रुपये थे। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले।
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने राहगीरों की मदद से सूचना दी तो कैंट पुलिस पहुंची। जानकारी पर कई थानों की फोर्स लेकर एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइंस भी आ गए।
जांच पड़ताल के बाद शहर भर में नाकेबंदी कराकर चेकिंग कराई गई। लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग हासिल नहीं हो सका था। पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर दी है।
जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे यही लग रहा है कि वह दुकान से ही उसके पीछे लगे थे। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दिनेश सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
नैनी के मवैया गांव निवासी दिनेश कुमार जायसवाल धूमनगंज के मुंडेरा में अंग्रेजी शराब की दुकान का संचालन करते हैं। गांव का ही संतोष शर्मा उनकी दुकान में सेल्समैन है।
विज्ञापन
मंगलवार रात दुकान बंद करने के बाद रात 9.30 बजे के करीब वह बाइक से घर जाने के लिए निकला। उसके पास दिनभर की बिक्री के करीब 1.50 लाख रुपये थे। उसके मुताबिक, जैसे ही वह हाईकोर्ट फ्लाईओवर के बीच में पहुंचा, दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही दो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर सटा दी और फिर उसके पास मौजूद नगदी लूट ली। यही नहीं, पर्स भी छीन लिया जिसमें करीब 10 हजार रुपये थे। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले।
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने राहगीरों की मदद से सूचना दी तो कैंट पुलिस पहुंची। जानकारी पर कई थानों की फोर्स लेकर एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइंस भी आ गए।
जांच पड़ताल के बाद शहर भर में नाकेबंदी कराकर चेकिंग कराई गई। लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग हासिल नहीं हो सका था। पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर दी है।
150 मीटर की दूरी पर मिला मोबाइल
भुक्तभोगी सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि बदमाश जाते वक्त उसका मोबाइल भी छीनकर ले गए। नंबर पर कॉल की गई तो उस पर घंटी जा रही थी। सर्विलांस के जरिए मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल के आसपास ही मिली। कुछ देर बाद घटनास्थल से 150 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे मोबाइल बरामद कर लिया गया। पुलिस का मानना है कि घटना की सूचना पुलिस को तुरंत न दी जा सके, इसलिए बदमाशों ने मोबाइल छीना और फिर इसे कुछ दूर जाकर फेंक दिया।जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे यही लग रहा है कि वह दुकान से ही उसके पीछे लगे थे। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दिनेश सिंह, एसपी सिटी