फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lightning: Five killed, two serious due to lightning in Prayagraj

Lightning : प्रयागराज में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, दो गंभीर

Mon, 25 Jul 2022 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 11:47 PM IST
सार

कोरांव के माड़ो गलदहवा गांव निवासी सोनू (27) धान रोपाई के लिए सिकरो गांव गया था। शाम पांच बजे बिजली गिरने से उसकी खेत में ही मौत हो गई। मांडा के बबुरा गांव की सन्नो देवी (24) की भी धान रोपाई के दौरान बिजली गिरने से जान चली गई।

विज्ञापन
Lightning: Five killed, two serious due to lightning in Prayagraj
आकाशीय बिजली - फोटो : social media

विस्तार

सोमवार को बारिश के दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वज्रपात की चपेट में आने वालों में अधिकांश खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। 

विज्ञापन



कोरांव के माड़ो गलदहवा गांव निवासी सोनू (27) धान रोपाई के लिए सिकरो गांव गया था। शाम पांच बजे बिजली गिरने से उसकी खेत में ही मौत हो गई। मांडा के बबुरा गांव की सन्नो देवी (24) की भी धान रोपाई के दौरान बिजली गिरने से जान चली गई। बारा के पिपरांव मोजरा निवासी खुशबू (21) गांव के समीप धान की नर्सरी की रखवाली करने खेत पर गई थी। शाम को खेत में बिजली गिरने से खुशबू की मौत हो गई।
विज्ञापन



क्षेत्र के गौहानी निवासी जमुना प्रसाद (55) बिजली गिरने से झुलस गए। वहीं गंगापार के प्रतापपुर नासिरपट्टी गांव में बेबी (24) की बिजली गिरने से मौत हो गई। इसी तरह की उरुवा के समोगरा गांव में धान की रोपाई के दौरान राजू प्रजापति (25) वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उतरांव के इनायतपट्टी गांव में गीता देवी की धान की रोपाई के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed