फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lifetime jail to gangrape conuvict

कौशाम्बी में गैंग रेप में तीन को उम्रकैद

Thu, 06 Feb 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
lifetime jail to gangrape conuvict
मंझनपुर (कौशाम्बी)। दोआबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्मकांड में अदालत ने तीनों दरिंदों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। घटना के 137 दिन बाद अदालत ने 43 पृष्ठों के फैसले में आरोपियों पर 1.80-1.80 लाख से अधिक का जुर्माना भी लगाया है। घटना का वीडियो वायरल हो गया था, जिसको लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया था।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली इलाके की एक 14 वर्षीय किशोरी 21 सितंबर 2019 को मवेशियों के लिए घास काटने खेतों की ओर गई थी। वहां घोसिया गांव के रहने वाले तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं दरिंदों ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी मो. आदिल उर्फ छोटका उर्फ आतंकवादी, उसके भाई मो. आकिब उर्फ बड़का तथा मो. नाजिम निवासी घोषिया के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, एससीएससी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई। विवेचना में तेजी दिखाते हुए पुलिस ने जल्द ही आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। सोमवार को पॉक्सो कोर्ट में न्यायाधीश अनुपम कुमार ने सुनवाई की। इस दौरान शासकीय अधिवक्ता तीरथ सिंह ने पीड़िता का पक्ष रखा। हालांकि उस रोज न्यायाधीश ने फैसला सुरक्षित कर दिया था। बुधवार को अदालत ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा आरोपियों पर 1.83-1.83 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट के फैसले पर पीड़िता तथा उसके परिजन असंतुष्ट हैं। वे आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed