{"_id":"5c841425bdec2214463178c0","slug":"library-monitoring-possible-from-koha-software","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहा सॉफ्टवेयर से लाइब्रेरी की निगरानी संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहा सॉफ्टवेयर से लाइब्रेरी की निगरानी संभव
Sun, 10 Mar 2019 12:59 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर जॉब
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में कोहा इंट्रीग्रेटेड लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम की ओर से लाइब्रेरी आटोमेशन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्कूल व कॉलेजों के लाइब्रेरियन, पुस्तकालय और सूचना पेशेवरों के साथ छात्रों एवं कंप्यूटर प्रसाशकों ने भाग लिया। कार्यशाला आईआईटी बॉम्बे से ऑनलाइन फेस-टू-फेस संचार से शुरू हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने संस्थान में कंप्यूटर पर कोहा सॉफ्टवेयर का प्रायोगिक प्रशिक्षण लिया ।
विज्ञापन
संस्थान के सहायक पुस्तकाध्यक्ष एवं कार्यशाला के समन्वयक अरविन्द कान्त सिंह ने कोहा सॉफ्टवेयर पर काम करने के तरीके बताए। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा पर राष्ट्रीय मिशन के संयोजक एवं प्रबंध अध्ययन के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जीपी साहू ने बताया की कोहा पहला ओपन सोर्स इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम है। जो अधिग्रहण, कैटलॉगिंग, परिसंचरण, सीरियल कंट्रोल और ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग जैसी सभी लाइब्रेरी गतिविधियों का ख्याल रख सकता है। पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष प्रो. नीरज त्यागीने बताया की इसे इंटरनेट से बिना किसी शुल्क के मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी मदद से लाइब्रेरी ऑटोमेशन सम्बन्धी सभी काम किए जा सकते हैं। संकाय प्रभारी पुस्तकालय डॉ अनिंद्य भड एवं लाइब्रेरीयन डॉ. रितेश कुमार साहू ने राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला को सराहनीय प्रयास बताया।
विज्ञापन