फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lekhpal recruitment exam: absconding solver arrested in rigging, STF caught from new Yamuna bridge

लेखपाल भर्ती परीक्षा : धांधली में फरार सॉल्वर गिरफ्तार, एसटीएफ ने नए यमुना पुल से पकड़ा

Fri, 02 Jun 2023 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 04:58 PM IST
सार

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने पिछले साल हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के मददगार सॉल्वर अंकुर उर्फ अमित कटियार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे नैनी नए यमुना पुल से पकड़ा गया।

विज्ञापन
Lekhpal recruitment exam: absconding solver arrested in rigging, STF caught from new Yamuna bridge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने पिछले साल हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के मददगार सॉल्वर अंकुर उर्फ अमित कटियार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे नैनी नए यमुना पुल से पकड़ा गया। वह पिछले नौ महीनों से फरार चल रहा था।

विज्ञापन


एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अंकुर पुत्र रामदत्त कानपुर के पीताम्बरपुर सिकंदरा का रहने वाला है। उसने बताया कि आशुतोष उत्तम नाम के व्यक्ति ने उसे मुरली मनोहर जोशी इंटर कॉलेज नैनी के प्रबंधक जयबाबू तिवारी से मिलाया था। जयबाबू प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाने का काम करता था। 2019 में वह उसके संपर्क में आया और फिर उसके साथ मिलकर काम करने लगा।
विज्ञापन


वह प्रश्नपत्रों को हल करने का काम करता था। 31 जुलाई 2022 काे हुई राजस्व लेखपाल परीक्षा में जयबाबू ने उसे व्हाट्सएप के जरिए एच व सी सिरीज का प्रश्नपत्र भेजा था। जिसे सॉल्व करके उसने वापस जयबाबू को उपलब्ध करा दिया था। इसके बदले में उसे मोटी रकम मिलती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार प्रबंधक समेत आठ हुए थे गिरफ्तार
पिछले साल 24 अगस्त को डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ ने नैनी में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान चार कॉलेज प्रबंधक समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन्होंने लेखपाल भर्ती परीक्षा में भी लाखों रुपये लेकर कई अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व कराए थे। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल कॉलेज प्रबंधक जयबाबू तिवारी नकल माफिया रैकेट का सरगना था।

इनकी हुई थी गिरफ्तारी

1- जयबाबू तिवारी निवासी श्रमिक बस्ती नैनी (प्रबंधक, मुरली मनोहर जोशी इंटर कॉलेज, नैनी)
2- अनिल पांडेय निवासी चकराना नैनी (प्रबंधक, रामप्रसाद अकादमी इंटर कॉलेज, चाका ब्लॉक नैनी)

3- पुनीत सिंह निवासी पीएसी कॉलोनी नैनी (प्रबंधक, शैल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, नैनी)

4- शशि प्रकाश शर्मा उर्फ राजू निवासी चकदाउद नगर नैनी (प्रबंधक, सावित्री देवी शंकर लाल शर्मा इंटर कॉलेज, नैनी)

5- लाखेंद्र राजभर निवासी चौबेपुर वाराणसी (गैंग सदस्य)

6- मुलायम सिंह यादव निवासी वाजिदपुर थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर। (अभ्यर्थी, लेखपाल भर्ती परीक्षा)

7- रानू यादव निवासी भीखेपुर, सादियाबाद गाजीपुर (गैंग सदस्य)

8- पंकज तिवारी निवासी सर्रोई विंध्याचल मिर्जापुर (गैंग सदस्य)

सात आरोपी अब भी फरार
इस मामले में सात आरोपी अब भी फरार हैं। इनमें पंकज श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, राकेश, आशुतोष व राधेश्याम पांडेय शामिल हैं। जबकि दो आरोपी अबान व कासान एक अन्य मामले में जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed