फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lekhpal Recruitment: College Manager on 24-hour custody remand, questioned till late night

लेखपाल भर्ती : कॉलेज प्रबंधक 24 घंटे की कस्टडी रिमांड पर, देर रात तक हुई पूछताछ

Thu, 15 Sep 2022 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 12:37 AM IST
सार

तीन आरोपियों में परीक्षार्थी को कोर्ट से राहत मिली है जबकि कक्ष निरीक्षक मालाधारी व एक अज्ञात आरोपी फरार है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया था कि एक अज्ञात शख्स ने परीक्षार्थी को नकल चिट दी थी।

विज्ञापन
Lekhpal Recruitment: College Manager on 24-hour custody remand, questioned till late night
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लेखापाल भर्ती परीक्षा के दौरान करेली के चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज में नकल मामले का आरोपी प्रबंधक कासान अहमद 24 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ में जुटी रही। इसमें कई अहम राज खुल सकते हैं। कासान व उसका भाई शाबान कॉलेज प्रबंधक हैं और दोनों अपनी मां व कॉलेज की प्रधानाचार्य शबनम परवीन समेत इस मामले में जेल में हैं। इसके अलावा महिला कक्ष निरीक्षक हुमा बानो, कार्यालय प्रभारी गिरिराज गुप्ता, कार्यालय सहायक महाबीर सिंह भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन



तीन आरोपियों में परीक्षार्थी को कोर्ट से राहत मिली है जबकि कक्ष निरीक्षक मालाधारी व एक अज्ञात आरोपी फरार है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया था कि एक अज्ञात शख्स ने परीक्षार्थी को नकल चिट दी थी। अन्य आरोपियों ने बताया था कि वह कौन था, इसके बारे में सिर्फ कासान ही जानता है। हालांकि कासान को एसटीएफ ने नैनी में सॉल्वर गिरोह के भंडाफोड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद करेली पुलिस ने उसकी कस्टडी रिमांड की अर्जी दी थी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था। 
विज्ञापन



बुधवार सुबह 11 बजे के करीब करेली पुलिस की एक टीम नैनी जेल पहुंची और शाबान को कस्टडी रिमांड पर ले लिया। यहां देर रात तक उससे पूछताछ की जाती रही। प्रभारी रामसुमेर यादव ने बताया कि कस्टडी रिमांड अवधि खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को उसे नैनी जेल में दाखिल करा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed