फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lecturer and LT grade teachers will get promotion soon

प्रवक्ता और एलटी ग्रेड शिक्षकों को जल्द मिलेगी प्रोन्नति

Sat, 05 Feb 2022 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lecturer and LT grade teachers will get promotion soon
प्रवक्ता और एलटी ग्रेड शिक्षकों को जल्द मिलेगी प्रोन्नति
विज्ञापन

-अपर शिक्षा निदेशक ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों से मांगी आख्या
-प्रोन्नति के लिए शिक्षकों की सूची मिलने के बाद शुरू की जाएगी प्रक्रिया
प्रयागराज। सूबे के राजकीय कॉलेजों में तैनात प्रवक्ता और एलटी ग्रेड शिक्षकों के प्रोन्नति की उम्मीद जल्द पूरी होने के आसार है। शासन इस मसले को लेकर गंभीर है। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों से एलटी ग्रेड और प्रवक्ता शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए गोपनीख आख्या रिपोर्ट के साथ अन्य दस्तावेज एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही पूर्व प्रेषित सूची के अतिरिक्त पदोन्नति हेतु संभावित शिक्षिकाें की नवीन सूची भी भेजने को कहा है।

प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों के एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता लंबे समय से पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं। शासन इन शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर गंभीर है। इस पर निदेशालय की ओर से संबंधित अफसरों को पत्र लिखकर गोपनीय आख्या रिपोर्ट मांगी गई लेकिन रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी अब अपर शिक्षा निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह के भीतर गोपनीय आख्या रिपोर्ट भेजी जाए। प्रोन्नति के लिए संभावित शिक्षकों की सूची भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed