फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Leakage in DCM loaded with CNG cylinders near Central Jail

Prayagraj News: केंद्रीय कारागार के पास सीएनजी सिलिंडर से लदे डीसीएम में रिसाव

Thu, 23 Jul 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 23 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Leakage in DCM loaded with CNG cylinders near Central Jail
केंद्रीय कारागार नैनी के पास बुधवार शाम सीएनजी सिलिंडर से लदे डीसीएम में रिसाव होने लगा। इससे मिर्जापुर राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सामान्य किया। बीते आठ जुलाई को औद्योगिक क्षेत्र में भी लीकेज की घटना हुई थी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केंद्रीय कारागार के समीप डीसीएम पहुंचा ही था कि तेज आवाज के साथ सिलिंडर में सीएनजी का रिसाव होने लगा। मालवाहक पर सिलिंडर से सफेद रंग की गैस निकलने लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। चालक गाड़ी छोड़कर दूर खड़ा हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए यातायात को दोनों तरफ से रोक दिया। देखते-देखते वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने सिलिंडर को नियंत्रित किया। थोड़ी देर बाद यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक सीएनजी प्लांट से सीएनजी सिलिंडर लेकर एक मालवाहक शहर के एक पेट्रोल पंप पर जा रहा था। बीते आठ जुलाई को भी औद्योगिक क्षेत्र में लीकेज की घटना घट चुकी है। उक्त वक्त सीएनजी प्लांट से ही मालवाहक निकला था और अचानक वाहन में लदे सिलिंडर से लीकेज शुरू हो गया था। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि लीकेज को देखते हुए 10 मिनट के लिए यातायात रोका गया था। स्थिति सामान्य होने पर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed