{"_id":"5dcb0d2e8ebc3e5b0a167ebc","slug":"lawyer-was-riding-in-scorpio-during-the-accident-will-be-questioned-allahabad-news-ald260002645","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में सवार था वकील, होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में सवार था वकील, होगी पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में सवार था वकील, होगी पूछताछ
बीएचएस के छात्र की मौत का मामला, जांच जारी
मृतक छात्र का मोबाइल भी नहीं ढूढ़ सकी है पुलिस
प्रयागराज। कैंट थाना क्षेत्र के पोलो ग्राउंड के पास बीएचएस के छात्र आदित्य भार्गव को टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो में हादसे के वक्त एक वकील भी सवार था। पुलिस अब उससे भी पूछताछ की तैयारी में है। उधर मृतक छात्र का घटनास्थल से गायब मोबाइल अब तक बरामद नहीं कर सकी है।
लूकरगंज के रहने वाले व्यवसायी संदीप भार्गव का बेटा आदित्य भार्गव (17) बीएचएस में कक्षा 11 का छात्र था। रविवार की शाम वह स्कूटी से दोस्तों से मिलने जा रहा था। पोलो ग्राउंड के पास अनियंत्रित स्कार्पियो ने आदित्य को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि आदित्य उछलकर कई मीटर दूर जा गिरा। उसे एसआरएन अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो एक पेड़ से टकरा गई। जिसे छोड़कर उसमें सवार लोग भाग निकले थे। जांच के बाद पुलिस ने नीमसराय निवासी चालक हैदर अली को गिरफ्तार किया था। जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया। उधर जांच में जुटी पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में एक वकील भी सवार था। जिसके बाद पुलिस उसके बारे में भी जानकारी जुटा रही है। उसका कहना है कि नाम-पता मिलने के बाद उस वकील से भी पूछताछ की जाएगी। दरअसल आरोपी चालक हैदर ने अपने बयान में कहा है कि हादसे के वक्त वह गाड़ी में अकेला था। लेकिन मृतक के पिता की ओर से जो तहरीर पुलिस को दी गई है, उसमें आरोप लगाया गया है कि स्कॉर्पियो में दो अन्य लोग भी सवार थे। जिसे लेकर पुलिस जंाच में जुटी है। उधर घटना के बाद से गायब मृतक छात्र का मोबाइल पुलिस अब तक बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक ने मोबाइल के बारे में कोई जानकारी मिलने की बात से इंकार किया है। हो सकता है कि मौके पर जुटे लोगों में से किसी ने मोबाइल उठा लिया हो। जांच की जा रही है।
मंत्री पहुंचे मृतक छात्र के घर, बंधाया ढांढस
उधर मंगलवार को मृतक छात्र के घर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढंाढस बंधाया। साथ ही कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।