Allahabad University : विश्वविद्यालय में विधि की सेमेस्टर परीक्षाएं 20 मई से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में विधि की सेमेस्टर परीक्षाएं 20 मई से शुरू होने जा रहीं हैं। इसके साथ ही इविवि प्रशासन ने एमकॉम, एमबीए, एमसीए समेत एमए और एमएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। सत्र 2021-22 के तहत सभी पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं मई एवं जून में संपन्न करा ली जाएंगी।
एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की नया पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षा 20 मई से 30 जून तक सुबह 8.30 से 10.30 बजे के बीच, एलएलबी चौथे सेमेस्टर नए एवं पुराने पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षा 20 मई से एक जून तक अपराह्न दो से चार बजे के बीच, एलएलबी छठवें सेमेस्टर नए एवं पुराने पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षा 21 मई से दो जून तक सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक होगी। एलएलएम प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा 20 से 30 मई तक अपराह्न दो से चार बजे के बीच और एलएलएम चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 21 मई से चार जून तक सुबह 8.30 से 10.30 बजे के बीच संबंधित इकाई में होगी।
वहीं, बीएएलएलबी पहले एवं छठे सेमेस्टर की परीक्षा 21 मई से एक जून तक सुबह अपराह्न दो से चार बजे , बीएएलएलबी चौथे एवं आठवें सेमेस्टर की परीक्षा 21 मई से एक जून तक सुबह सुबह 8.30 से 10.30 बजे और बीएएलएलबी दसवें सेमेस्टर की परीक्षा 20 से 27 मई तक सुबह 8.30 से 10.30 बजे के बीच होगी। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार एलएलबी, एलएलबी एवं एलएलएम पहले, चौथे, छठवें, आठवें एवं दसवें सेमेस्टर सत्र 2020-21 में जिन छात्र-छात्राओं ने द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे समय सारिणी के अनुसार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
एमए की सेमेस्टर परीक्षाएं
एमए हिंदी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा दो से 11 मई, समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर 18 से 25 मई, चतुर्थ सेमेस्टर 19 से 25 मई, उर्दू प्रथम सेमेस्टर 19 से 31 मई, चतुर्थ सेमेस्टर 21 मई से एक जून, दर्शनशास्त्र प्रथम सेमेस्टर 10 से 18 मई, चतुर्थ सेमेस्टर 11 से 19 मई, राजनीति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर नौ से 17 मई, चतुर्थ सेमेस्टर 21 से 27 मई, मास कम्युनिकेशन प्रथम सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर चार से नौ मई, अरबी एवं फारसी चतुर्थ सेमेस्टर नौ से 13 मई, महिला अध्ययन प्रथम सेमेस्टर नौ से 13 मई, अर्थशास्त्र प्राथम सेमेस्टर 17 मई से एक जून, चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 13 मई से तीन जून तक होगी।
एमए/एमएससी की सेमेस्टर परीक्षाएं
मनोविज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर सात से 19 मई, मानव विज्ञान प्रथम एवं चतुर्थ सेमेस्टर नौ से 19 मई, टेक्सटाइल एंड अपेरल डिजाइनिंग प्रथम एवं चतुर्थ सेमेस्टर नौ से 14 मई, रक्षा अध्ययन प्रथम सेमेस्टर नौ से 19 मई, चतुर्थ सेमेस्टर नौ से 19 मई, सांख्यिकी प्रथम सेमेस्टर 23 मई से दा जून, चतुर्थ सेमेस्टर 24 मई से तीन जून, भूगोल प्रथम सेमेस्टर नौ से 24 मई, चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 10 से 28 मई तक होगी।
एमएससी की सेमेस्टर परीक्षाएं
बायोटेक्नोलॉजी प्रथम सेमेस्टर दो से नौ मई, कंप्यूटर साइंस चतुर्थ सेमेस्टर पांच से 11 मई, बायोकेमेस्ट्री प्रथम सेमेस्टर चार से 13 मई, चतुर्थ सेमेस्टर पांच से 10 मई, बायोइंफॉर्मेटिक्स प्रथम सेमेस्टर पांच से 11 मई, चतुर्थ सेमेस्टर 13 मई, मैटेरियल साइंस प्राथम सेमेस्टर छह से 14 मई, चतुर्थ सेमेस्टर सात से नौ मई और कॉग्नेटिव साइंस चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चार से 24 मई तक होगी।
अन्य पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं
एमकॉम प्रथम सेमेस्टर 13 से 23 मई, चतुर्थ सेमेस्टर 10 से 19 मई, एमबीए प्रथम सेमेस्टर 11 से 23 मई, चतुर्थ सेमेस्टर 10 से 21 मई, एमसीए प्रथम सेेमेस्टर पांच से 18 मई, चतुर्थ सेमेस्टरछळ से 23 मई, छठवें सेमेस्टर छह से 10 मई, बीसीए प्रथम सेमेस्टरपांच से 20 मई, चतुर्थ सेमेस्टर 12 से 27 मई, छठवें सेमेस्टर छह से 10 मई, इंटीग्रेटेड बीसीए एंड एमसीए (डाटा साइंस) प्रथम सेमेस्टर पांच से 20 मई, पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर छह से 19 मई, बीसीए आठवें सेमेस्टर की परीक्षा पांच से 11 मई तक होगी।