फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lateeraphy of Tandur to Tapti special trains increased problems for workers

तंदूर से तपती स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी ने श्रमिकों की बढ़ाई परेशानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Lateeraphy of Tandur to Tapti special trains increased problems for workers
प्रयागराज । रेलवे द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन तो किया जा रहा है लेकिन उसकी लेटलतीफी ने गर्मी के इस मौसम में सफर करने वाले यात्रियों का बुरा हाल कर रखा है। जबलपुर से प्रयागराज आने में अमूमन 5 से 6 घंटे लगते हैं लेकिन पिछले दिनों प्रयागराज पहुंची तमाम श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को यह दूरी तय करने में 10 से 12 घंटे लगे। यह हाल तब है जब इस रूट पर अन्य यात्री ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। कमोवेश यही स्थिति गुजरात एवं महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों की भी है। जो घंटों देरी से यहां पहुंच रहे हैं । मंगलवार 26 मई की ही बात करें तो मुंबई से कटिहार जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन को जबलपुर से प्रयागराज आने में 12 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। यह गाड़ी जबलपुर से सोमवार दोपहर 1:25 बजे चली लेकिन प्रयागराज आते जाते उसे रात के 2:30 बज गए। इसी ट्रेन में श्याम कुमार सिंह नाम के शख्स की मौत भी हुई। हालांकि संबंधित यात्री की मौत गर्मी से हुई या किसी अन्य कारण से वह अभी स्पष्ट नहीं है ।दरअसल बीते कुछ दिनों से गर्मी का खासा प्रकोप है और इस बीच श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से काफी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से लोग आ रहे हैं। यू तो वर्तमान समय सभी यात्री ट्रेनों का संचालन बंद है और उसके स्थान पर रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से ही देश के विभिन्न राज्यों से श्रमिकों को उनके गंतव्य तक छोड़ा जा रहा है। लेकिन इन ट्रेनों की लेटलतीफी ने ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशान किए रखा है। मंगलवार की ही बात करें तो सूरत से आने वाली स्पेशल ट्रेन जहां रात 9:00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची तो वहीं बुधवार को बांद्रा टर्मिनल से आने वाली स्पेशल ट्रेन भी विलंब से प्रयागराज जंक्शन पहुंची। एक अन्य सूरत स्पेशल ट्रेन बुधवार को 5 घंटे की देरी से प्रयागराज जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन से प्रयागराज आने वाले यात्रियों का गर्मी के मारे बुरा हाल रहा। सूरत की एक टैक्सटाइल्स कंपनी में काम करने वाले मनोहर लाल ने बताया कि कहने के लिए स्पेशल ट्रेन रेलवे द्वारा कहीं रोकनी नहीं है लेकिन सूरत से प्रयागराज तक के सफर के दौरान बीच रास्ते यह इतनी बार रुकी थी वह जोड़ना भी मुश्किल है। इसी ट्रेन से आए भदोही के श्याम सुंदर पटेल ने बताया कि ट्रेन में खाने पीने की व्यवस्था तो ठीक थी, लेकिन इसकी लेटलतीफी ने गर्मी के इस मौसम में काफी परेशान किया। दिन में ट्रेन भट्टी जैसी अंदर से तप रही थी। इस बारे में एनसीआर प्रयागराज मंडल के पी आर ओ सुनील गुप्ता का कहना है कि इन दिनों स्पेशल ट्रेन काफी चल रही है और रेलवे का पूरा प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को कोई तकलीफ ना हो। इन ट्रेनों के ठहराव वाले स्टेशन पर यात्रियों को पानी और भोजन आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed