फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Laser show will also be held in Magh fair, many more will be organized

माघ मेले में भी होेगा लेजर शो, होंगे कई और आयोजन

Fri, 27 Dec 2019 12:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Dec 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Laser show will also be held in Magh fair, many more will be organized
चप्पड़चिड़ी में 300 साला समागम रहा ऐतिहासिक
माघ मेले में भी श्रद्धालु और पर्यटक लेजर शो का लुत्फ उठा सकेंगे। इसमें गंगा अवतरण, राम कथा समेत अन्य धार्मिक कथाओं पर शो दिखाए जाएंगे। इसके लिए संस्था से वार्ता हो हो गई है। साथ ही अन्य तैयारी भी पूरी की जा रही है।
विज्ञापन


कुंभ में लेजर शो मुख्य आकर्षण था। रोजाना अंधेरा होने के बाद अक्षयवट मंदिर प्रवेश द्वार के पास किले की दीवार पर इसका प्रसारण किया जाता था, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। इससे पहले 2018 के माघ मेले में भी हुए वाटर शो को भी लोगों ने सराहा था। लोगों के आकर्षण को देखते हुए इस बार माघ मेले में लेजर शो का निर्णय लिया गया है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि इसकी तैयारी की जा रही है। सांस्कृतिक पांडाल भी होगा, जहां अनेक आयोजन होंगे। वाटर स्पोर्ट्स तथा कई अन्य आयोजन आकर्षण का केंद्र होंगे। 
विज्ञापन


कटान, दलदल बना समस्या
गंगा में कटान तथा दलदल की वजह से प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है। तैयारी तो प्रभावित हुई ही है, विवाद भी बढ़ गया है। संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी गई है, लेकिन कई जगहों पर दलदल की शिकायत है। इससे संस्थाओं की नाराजगी बढ़ गई है। कई संस्थाएं तो वहां जमीन लेने के लिए भी तैयार नहीं हैं। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि समस्या है, लेकिन समय से तैयारी पूरी कर ली जाएगी। डीएम ने बताया कि  दलदल की वजह से काम में बाधा आ रही है। मिट्टी डालकर जमीन समतल की जा रही है। जल्द ही यह शिकायत दूर होगी। उन्होंने दावा किया कि सभी काम समय रहते पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि के लिए भटक रहीं संस्थाएं
भूमि आवंटन का काम करीब पूरा हो चुका है, लेकिन कई संस्थाओं को जमीन नहीं मिली है। इस बार बड़ी संख्या में नई संस्थाओं ने जमीन और सुविधाओं के लिए आवेदन किया है। इसके विपरीत कटान तथा दलदल के कारण जमीन कम हो गई है। इससे उन्हें जमीन मिलना मुश्किल है और संस्थाएं भटक रही हैं। सिराथू के हृदय नारायण सेवा संस्थान ने भी जमीन की मांग की है। संस्था के अंबुज कुमार पांडेय का कहना है कि उन्होंने कुंभ में भी जमीन की मांग की थी, लेकिन नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed