{"_id":"6022ea4f8ebc3e4a1270f717","slug":"landlord-found-dead-inside-room-in-suspect-hall-city-desk-news-ald2988359155","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में कमरे के भीतर मृत मिला मकान मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में कमरे के भीतर मृत मिला मकान मालिक
Wed, 10 Feb 2021 11:49 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में कमरे के भीतर मृत मिला मकान मालिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लापुर के तिलक नगर में रहने वाला राजीव गौड़ 35 संदिग्ध हाल में घर के भीतर मृत पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका यह भी है कि मृतक ने सुसाइड किया हो। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजीव पुत्र जानकी प्रसाद तिलक नगर में अपनी मां के साथ रहता था। उसका एक भाई आबकारी विभाग दिल्ली में तैनात हैं जबकि दूसरे भाई झूंसी में रहते हैं। करीब छह महीने पहले विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। कुछ दिनों पहले उसकी मां कटनी में बेटी के घर चली गई थीं। निचले तल पर बने कमरे में राजीव रहता था जबकि ऊपर स्थित सात-आठ कमरों में छात्र किराये पर रहते थे। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 10 बजे के करीब नीचे के कमरे से बदबू आने पर छात्र गए तो देखा कि राजीव बिस्तर पर मृत पड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
जांच पड़ताल के दौरान मौके से कोई अन्य चीज बरामद नहीं हुई। जानकारी पर पहुंचे कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद से राजीव परेशान रहने लगा था। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। मौत की वजह पोस्टमार्टम में ही स्पष्ट हो सकेगी। मामला सुसाइड का भी हो सकता है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।