{"_id":"62d825e9273c6a3bf225a837","slug":"land-will-be-expensive-in-naini-jhunsi-and-cachar-preparation-for-increase-in-circle-rate-by-20-p","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर बनाना होगा महंगा : नैनी, झूंसी, कछार में महंगी होगी जमीन, सर्किट रेट में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बनाना होगा महंगा : नैनी, झूंसी, कछार में महंगी होगी जमीन, सर्किट रेट में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी
Thu, 21 Jul 2022 07:27 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 Jul 2022 07:27 AM IST
सार
2019 में सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दो वर्षों तक कोरोना तथा दूसरी वजहों से नैनी, झूंसी जैसे विस्तार वाले क्षेत्रों को छोड़कर अन्य जगहों के सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। नैनी, झूंसी में भी मामूली बढ़ोतरी हुई थी लेकिन इस वर्ष सर्किल रेट में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाले दिनों में जमीन खरीदना और महंगा होने जा रहा है। सर्किल रेट में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी संभावित है। सर्किल रेट में विस्तार वाले तथा कछारी इलाके में सबसे अधिक बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। एसडीएम और सब रजिस्टार के स्तर पर सर्वे कराया जा रहा है। इसी महीने प्रस्ताव तैयार हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
2019 में सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दो वर्षों तक कोरोना तथा दूसरी वजहों से नैनी, झूंसी जैसे विस्तार वाले क्षेत्रों को छोड़कर अन्य जगहों के सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। नैनी, झूंसी में भी मामूली बढ़ोतरी हुई थी लेकिन इस वर्ष सर्किल रेट में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी है। कछारी इलाके के अलावा झूंसी, नैनी, फाफामऊ, झलवा आदि क्षेत्रों में जमीन की अधिक मांग हैं।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में आवासीय परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में इन इलाकों की जमीन की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसलिए इन इलाकों के सर्किल रेट में भी सबसे अधिक बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। हालांकि , सर्किल रेट निर्धारण के लिए सर्वे कराया जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह का कहना है कि सर्वे का काम अंतिम चरणों में है। जल्द ही प्र्रस्ताव रखा जाएगा। डीएम की अनुमति के बाद आपत्तियां ली जाएंगी।
एक अगस्त से नहीं हो पाएगा लागू
आमतौर पर एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू करने की व्यवस्था रही है लेकिन अभी सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद तैयार नए सर्किल रेट पर लोगों की आपत्तियां ली जाएंगी। उनके निस्तारण के बाद नया सर्किल रेट लागू हो पाएगा, जिसमें अभी समय लगने की बात कही जा रही है। हालांकि, एडीएम वित्त एवं राजस्व का कहना है कि अगस्त महीने में नया सर्किल रेट लागू करने की योजना है।
एक अगस्त से नहीं हो पाएगा लागू
आमतौर पर एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू करने की व्यवस्था रही है लेकिन अभी सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद तैयार नए सर्किल रेट पर लोगों की आपत्तियां ली जाएंगी। उनके निस्तारण के बाद नया सर्किल रेट लागू हो पाएगा, जिसमें अभी समय लगने की बात कही जा रही है। हालांकि, एडीएम वित्त एवं राजस्व का कहना है कि अगस्त महीने में नया सर्किल रेट लागू करने की योजना है।