{"_id":"5f17067f8ebc3e9f691ef687","slug":"lalji-tondon-demised-city-desk-news-ald281584659","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCS Interview: पीसीएस इंटरव्यू में पूछा- नेपाल के पीएम ओली पर क्यों भड़के हैं संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PCS Interview: पीसीएस इंटरव्यू में पूछा- नेपाल के पीएम ओली पर क्यों भड़के हैं संत
Wed, 22 Jul 2020 12:05 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:05 PM IST
सार
इंटरव्यू में पूछे गए कुछ अन्य महत्वपूर्ण सवाल
- उपभोक्ता कानून में संशोधन का सामान्य परिवार पर इसका क्या असर
- कोरोना संक्रमण बढने का प्रमुख कारण क्या है
- पंथनिरपेक्ष शब्द का प्रयोग कब और कहां हुआ
- भारत में महिला शिक्षा की पैरवी करने वाली पहली महिला कौन है
- आत्मनिर्भर भारत से कैसे आत्मनिर्भर बना जा सकता है
विज्ञापन
UPPSC PCS INTERVIEW
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इन दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। पीसीएस के इंटरव्यू में भी वह चर्चा से बाहर नहीं रह सके। इंटरव्यू में एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि नेपाल के प्रधानमंत्री ओली पर भारत के साधु-संत क्यों भड़के हुए हैं। उन्होंने अपने विवादित बयान में क्या कहा है। वहीं, एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा गया कि भारत-नेपाल के संबंध को लेकर आजकल क्या चल रहा है।
विज्ञापन
लालजी टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के निधन पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने भी उन्हें याद किया। हालांकि इसके लिए कोई सभा या कार्यक्रम नहीं हुआ, बल्कि पीसीएस-2018 के इंटरव्यू में लालजी टंडन से जुड़े कई सवाल पूछे गए। तीन दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार से दोबारा शुरू हुए इंटरव्यू में 115 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें 110 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और पांच ने इंटरव्यू छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लालजी टंडन
- फोटो : पीटीआई
इंटरव्यू के दौरान कुछ अभ्यर्थियों से लालजी टंडन के राजनैतिक सफर के बारे में पूछा गया। कुछ अभ्यर्थियों से सवाल किए गए कि लालजी टंडन कहां-कहां राज्यपाल रहे? वह कितनी बार सांसद या विधायक रहे? कुछ अभ्यर्थियों से गेस्टहाउस कांड के बारे में भी पूछा गया। हालांकि, मंगलवार को भी इंटरव्यू में कोरोना से जुड़े सवाल छाए रहे। इंटरव्यू के पहले दिन से ही ज्यादातर अभ्यर्थियों ने एक सवाल जरूर पूछा जा रहा है कि कोरोना को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।
इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों का इंटरव्यू उनके विषय पर ही केंद्रित हो गया और इंटरव्यू बोर्ड ने यह परखने की कोशिश की कि अभ्यर्थी को अपने विषय के बारे में कितना मालूम है। बहुत से अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाकर पहुंच रहे हैं, लेकिन ऐसे अभ्यर्थियों को भी बोर्ड के कठिन सवालों से जूझना पड़ रहा है।
कुछ अभ्यर्थियों से उनके जिलों के इतिहास और भूगोल के बारे में ही सवाल पूछ लिए गए। इंटरव्यू के दौरान प्रदेश में महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं के बारे में भी काफी सवाल पूछे जा रहे हैं। अभ्यर्थियों से पूछा गया कि महिला विश्वविद्यालय के लिए क्या योजनाएं हैं? दिव्यांगजनों के लिए प्रदेश में कौन सी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं?