{"_id":"62d9770c316e2f290b581d04","slug":"lakhs-stolen-from-railway-worker-house-by-putting-intoxicants-in-cooler","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कूलर में नशीला पदार्थ डालकर रेलकर्मी के घर से लाखों की चोरी, जेब से फुटकर पैसे भी निकाल ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कूलर में नशीला पदार्थ डालकर रेलकर्मी के घर से लाखों की चोरी, जेब से फुटकर पैसे भी निकाल ले गए
Thu, 21 Jul 2022 09:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:26 PM IST
सार
रेलकर्मी मनीष कुमार श्रीवास्तव ललितनगर रेलवे कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इन दिनों उनकी ड्यूटी नैनी स्टेशन पर है। 20 जुलाई को उनकी मार्निंग शिफ्ट थी। उन्होंने मोबाइल में चार बजे का अलार्म लगाया था।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के ललितनगर रेलवे कालोनी में 19 जुलाई की रात चोरों ने रेलकर्मी के कूलर में नशीला पदार्थ डाल दिया। इसके बाद घर में जमकर लूटपाट की। घर वालों को सुबह होश आया। चोर घर से आभूषण और नकदी तो ले ही गए, जेब से फुटकर पैसे तक उठा ले गए। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
रेलकर्मी मनीष कुमार श्रीवास्तव ललितनगर रेलवे कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इन दिनों उनकी ड्यूटी नैनी स्टेशन पर है। 20 जुलाई को उनकी मार्निंग शिफ्ट थी। उन्होंने मोबाइल में चार बजे का अलार्म लगाया था। रात में चोरों ने उनके कूलर में कोई नशीला पदार्थ डाल दिया। इसके बाद मनीष, उनकी पत्नी और तीन साल बच्ची बेहोश हो गए। सुबह करीब छह बजे अचानक मनीष की नींद खुली। उनके सिर में भीषण दर्द हो रहा था
विज्ञापन
उन्होंने समय देखने के लिए मोबाइल ढूंढा लेकिन नहीं मिला। वह उठे और दूसरे कमरे में गए। पूरा कमरा बिखरा था। चोरों ने लाखों के गहने और 21 हजार उड़ा दिया था। मनीष और उनकी पत्नी के मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच, समेत सारी चीजें चोर उठा ले गए। यहां तक कि मनीष की पत्नी की तकिया के नीचे रखे पर्स से और मनीष की पैंट से फुटकर पैसे भी चोर उठा ले गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आस पास सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। मनीष ने कूलर के बगल में विंडो एसी के लिए हाल में ही एक खिड़की बनवाई थी। उसमें में जाली लगी थी। चोर जाली काटकर अंदर घुसे थे। कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।