{"_id":"601d9dcc8ebc3e4c65642d9e","slug":"lakhs-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-retired-officer-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में आईएएस बेटी के घर गए रिटायर्ड अफसर का घर चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में आईएएस बेटी के घर गए रिटायर्ड अफसर का घर चोरों ने खंगाला
Sat, 06 Feb 2021 01:06 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलनगंज में चोरों ने रिटायर्ड सेंट्रल एक्साइज अफसर सत्यप्रेमी के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात समेत कई सामान चोरी कर लिए। आस पास के लोगों ने ताला टूटा देखा तो उन्हें फोन कर जानकारी दी। वह देहरादून में बेटी के घर गए थे। शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मौके पर डीआईजी समेत तमाम अधिकारी भी पहुंचे।
एलनगंज के रहने वाले रिटायर्ड सेंट्रल एक्साइज अफसर सत्यप्रेमी की बेटी उत्तराखंड कैडर की आईएएस अफसर हैं। बेटा विदेश में रहता है। कुछ दिन पहले वह घर में ताला लगाकर देहरादून बेटी के पास गए थे। दो दिन पहले मुहल्ले वालों ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा है। उन्होंने अपने ड्राइवर को भेजा। ड्राइवर ने बताया कि घर के सभी कमरों को खंगाला गया था। बृहस्पतिवार को वह एलनगंज पहुंच गए।
शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चोरों ने घर के सभी कमरों के दरवाजों और आलमारियों को तोड़ दिया था। गहनों समेत सभी मंहगी चीज चोर उठा ले गए थे। आज सूचना मिलने पर डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी समेत कई अफसर सत्यप्रेमी के घर पहुंचे। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी समेत तमाम चीजों की छानबीन की जा रही है। संदिग्धों को को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।