{"_id":"60488aeb0acef47c1623978a","slug":"lakhs-stolen-by-breaking-lock-of-bharwari-post-office-involved-in-the-investigation-of-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवारी डाकघर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवारी डाकघर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Thu, 11 Mar 2021 12:37 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : Prayagraj
मंगलवार रात कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी के डाकघर में ताला तोड़कर हुआ लाखों की चोरी। नगर पालिका परिषद भरवारी के पुराने बाजार स्थित डाकघर का मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने बाहर दरवाजे का ताला तोड़ते हुए अंदर रखा बक्सा का ताला तोड़कर पैसे के अंदर रखा तिजोरी जिसमें 69 256950 रुपये बैंक का पैसा रखा हुआ था। जिसे अज्ञात चोर तिजोरी सहित उठा ले गए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन कुमार ने भरवारी पोस्ट मास्टर शशिकांत मिश्रा से पूछताछ की तो पता चला कि भरवारी डाकघर में कोई भी चपरासी या कर्मचारी रात को ड्यूटी पर नहीं था। 6 साल पहले चपरासी के रिटायर के बाद कोई भी कर्मचारी रात को ड्यूटी पर नहीं रहता था। इतने बड़े डाकघर में कहीं भी ना सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है और ना ही कोई सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
बुधवार सुबह डाकघर के पोस्टमास्टर शशीकांत मिश्रा जब पहुंचे ताला टूटा देख सन्न रह गए। शोर शराबा सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर कोखराज पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक अभिनंदन कुमार एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। जिसमें डाक घर के पीछे खेत में टूटी हुई तिजोरी बरामद हुई। जिसमें अंदर रखा पैसा चोरी हो चुका था। पोस्ट मास्टर शशीकांत मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा लिख पुलिस जांच में जुटी।