Prayagraj : स्कूल के कमरे में फंदे में लटका मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सरांय जयराम गांव के एक स्कूल के कमरे में मजदूर का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सरांय जयराम गांव के एक स्कूल के कमरे में मजदूर का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। धर्मवीर पुत्र लाल बहादुर निवासी पटियाली थाना पटियाली जनपद इटावा अपने ससुराल थाना नवाबगंज के सराय जयराम में बीते कई साल से रहकर स्थानीय एक भट्टे पर मजदूरी का काम करता रहा। बताया गया कि बीती रात वह अचानक घर से गायब हो गया। जिसका शव गांव के एक निजी शिक्षण संस्थान के कमरे में छत में लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जांच पड़ताल कर वापस चली गई।
मृतक की पत्नी पूजा की शरीर पर पुलिस विधिक कार्रवाई की शव को पोस्टमार्टमभेज दिया। पूजा के मुताबिक उसकी शादी विगत पाच साल पहले परिजन की राजामंदी से धर्मवीर से हुई थी। मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि वह करीब 9:00 बजे रात घर से निकले थे फिर वापस नहीं लौटे सुबह काफी देर तलाश के बाद उनका शव स्कूल के कमरे में लटका हुआ मिला। हालांकि घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह के सवाल सामने आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक हत्या या खुदकुशी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने बताया कि मृतक पैर जमीन पर टिका हुआ था और फंदे में लटका हुआ मिला।