फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   laborer who went to ask for his dues was beaten to death with sticks, a murder case has been registered agains

Prayagraj : बकाया पैसा मांगने गए मजदूर को लाठियों से पीट कर मार डाला, सगे भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 07 Jul 2025 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 07:23 PM IST
सार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जोगीपुर के मझियारी गांव में पैसा मांगने गए राम कैलाश पटेल (45) वर्ष पुत्र छोटे लाल की लाठियों से पीट पीट कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के सगे दो भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
laborer who went to ask for his dues was beaten to death with sticks, a murder case has been registered agains
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जोगीपुर के मझियारी गांव में पैसा मांगने गए राम कैलाश पटेल (45) पुत्र छोटेलाल की लाठियों से पीट पीट कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के सगे दो भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गांव के रोहित कुमार और मोहित कुमार नागपुर में घरों के पेंटिंग का ठेके पर लेकर गांव के लोगों से पेंटिंग का काम करवाते हैंं। जिसमें राम कैलाश पटेल भी पेंटींग का काम करता था।दो माह पूर्व बेटी की शादी के लिए राम कैलाश घर आ गया था और छोटी बेटी पूनम देवी की शादी की थी तब से वह इधर-उधर मजदूरी करता था।

विज्ञापन

बकाया उधारी छह हजार रूपए मांगने पर राम कैलाश को पडा भारी बदले में मिली मौत

 

दो दिन पूर्व नागपुर से गांव आए दो सगे भाइयों से मजदूरी का बकाया छह हजार रुपये मांगने सोमवार को दोपहर में राम कैलाश गए। जहां पर दोनों के बीच तकरार होने लगी। जिस पर राम कैलाश घर वापस लौट आया। राम कैलाश के पिता छोटेलाल का आरोप है कि रोहित कुमार और मोहित कुमार जीत लाल के यहां से लाठी डंडा लेकर दरवाजे पर बैठे उसके पुत्र राम कैलाश पटेल को बुरी तरह लाठियों से पीट दिया। जब वह जान बचाकर घर में घुस गया तो घर में घुसकर मारते हुए बाहर निकाल कर सीने और पेट तथा गुप्तांग में लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामकैलाश की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। जिसपर मृतक के परिजन नाराज हो गए। एडिशनल डीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा तथा एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया मौके पर पहुंच कर नाराज ग्रामीणों को समझाया तो तहरीर देने पर राजी हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राम कैलाश पटेल (45) चार भाइयों राजेश कुमार, उमेश कुमार, ओमप्रकाश से में सबसे बडा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारे भाई अलग अलग रहते हैं। पिता छोटेलाल के पास दो बीघा जमीन है। वह अभी बंटवारा नहीं किए हैं। मृतक राम कैलाश पटेल के तीन पुत्रियां दो पुत्र हैं। जिसमें सबसे बडी किरन देवी, सोना देवी, पूनम देवी की शादी हो गई है। जबकि सूरज (15), सुजीत कुमार (10) अभी छोटे हैं। बताया गया है कि पिता की मौत पर बेटियां और बेटों तथा मृतक की पत्नी इसरौती देवी, माता ननकी देवी पिता छोटेलाल का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस एक को हिरासत में ले कर पूछ ताछ कर रही है। मृतक के पिता छोटेलाल ने मऊआइमा थाने में रोहित कुमार और रोहित कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed