फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Laborer injured in tower collapse while pulling high tension line dies, condition of many critical

Prayagraj : हाईटेंशन लाइन खींचते समय टॉवर गिरने से घायल मजदूर की मौत, कई की हालत नाजुक

Sun, 29 Dec 2024 03:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 03:24 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के जगबंधनपुर गांव में हाईटेंशन टावर गिरने से घायल एक मजदूर की एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अन्य मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार को तार खींचते समय हाईटेंशन टावर गिर गया था। जिसके नीचे सात मजदूर दब गए थे। 

विज्ञापन
Laborer injured in tower collapse while pulling high tension line dies, condition of many critical
अस्पताल में भर्ती मोहम्मद आमिर, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के जगबंधनपुर गांव में तार खींचते समय हाईटेंशन टावर गिरने से घायल एक मजदूर की रविवार की मौत हो गई। उसका उपचार एसआरएन अस्पताल में चल रहा था। हादसे में घायल एक अन्य मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


जगबंधनपुर गांव में शनिवार को हाईटेंशन लाइन खींचते समय टावर गिरने से सात मजदूर घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर होने पर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) प्रयागराज भेजा गया है। 
विज्ञापन


रिंग रोड निर्माण के कारण इन दिनों हाईटेंशन लाइन को भी शिफ्ट करने का काम चल रहा है। जगबंधनपुर गांव में पंद्रह दिन पहले रिंग रोड के आरपार दो टावर बनाए। शुक्रवार से लाइन खींचने का काम शुरू हुआ। शनिवार को काम के दौरान दोपहर दो बजे अचानक टावर गिर गया, जिसकी चपेट आकर पश्चिम बंगाल के सात मजदूर घायल हो गए। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सहसों के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली का काम पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से कराया जा रहा है। रविवार को उपचार के दौरान घायल आमिर पुत्र भोंदू निवासी मालदा टाउन पश्चिम बंगाल की मौत हो गई। सलीम की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका एक पैर कटकर अलग हो गया है।

Laborer injured in tower collapse while pulling high tension line dies, condition of many critical
टॉवर गिरने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : संवाद।

सलीम और आमिर को आई थीं ज्यादा चोटे

जगबंधनपुर गांव में निर्मणाधीन रिंग रोड के पास हाईटेंशन लाइन खींचते समय टावर गिरने से घायल सात मजदूरों में मोहम्मद सलीम और आमिर को अधिक चोटे आई थीं। दोनों प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल मजदूरों के अनुसार मशीनों से तार खींचने का काम किया जा रहा था। टावर गिरा तो कई मजदूर भागे और टावर की चपेट में नहीं आए। कुछ फंस गए थे। चीख-पुकार मचते ही काफी संख्या में लोग पहुंचे। सलीम के दबे पैर को किसी तरह निकाला गया। पुलिस ने एंबुलेंस की सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अन्य घायलों में पश्चिम बंगाल के जिला मालदा टाउन के कासिम पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तार शेख, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख, सलीम व छोट्टन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed