फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Nagar will take a bath with illumination, it will look like unique shade

दूधिया रोशनी से नहाएगा कुंभ नगर, दिखेगी अद्वितीय छटा

Tue, 13 Nov 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Tue, 13 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Nagar will take a bath with illumination, it will look like unique shade
प्रयाग कुंभ - फोटो : अमर उजाला
संगम किनारे रेती पर बसने वाले कुंभनगर की इस बार धवल रोशनी में अद्वितीय छटा दिखेगी। पहली बार कुंभ दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। इसके लिए जहां शिविरों से लेकर सरकारी कैंपों तीन लाख एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे, वहीं अरैल से फाफामऊ के बीच सेक्टरवाइज मेला क्षेत्र के मार्गों पर 40,700 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। अलग-अलग क्षमता के 74 पावर सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यूपीपीसीएल ने कुंभ क्षेत्र को दूधिया प्रकाश  से जगमगाने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन


कुंभनगर में अरैल की वीआईपी टेंट सिटी लेकर फाफामऊ तक 48 हजार पोलों पर बिजली के तार दौड़ाए जाएंगे। अरैल से लेकर आसपास के इलाकों में सोमवार की शाम तक 14 हजार पोल लगाने का काम पूरा कर लिया गया। पहली बार कुंभ मेला दूधिया रोशनी से नहाएगा। इससे जहां मेले की छटा निखर जाएगी, वहीं बिजली की खपत भी कम होगी। प्रकाश व्यवस्था के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसके लिए कुल 74 सब स्टेशन लगाए जा रहे हैं। इनमें 400-400 केवीए क्षमता के 54 सब स्टेशन लगाए जाएंगे। जबकि सिर्फ 400 केवीए के 20 सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक 14 सब स्टेशन लगाए जा चुकेहैं। मेला क्षेत्र में बिजली किसी भी तरह का फाल्ट आने के बाद भी नहीं जाएगी। इसके लिए 54 आटोमेटिक जेनरेटर लगाए जाएंगे। पावर स्टेशनों या लाइनों में फाल्ट आने पर महज पांच सेकेंड के भीतर यह जेनरेटर अपने आप स्टार्ट हो जाएंगे। मेला क्षेत्र के सभी शिविरों से लेकर सरकारी दफ्तरों और कंपनियों के दफ्तरों में एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। इसके लिए 2.80 लाख एलईडी बल्ब मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कुंभ मेला क्षेत्र में पहली बार मोबाइल चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इसके लिए बिजली विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। हर 50 से 200 मीटर की दूरी पर सेक्टरवाइज चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे, ताकि पर्यटकों तीर्थयात्रियों को हर जगह मोबाइल चार्जिंग की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेला क्षेत्र किसी भी तरह के बिजली संबंधी खतरों से मुक्त रहेगा। इसके लिए खास प्लान तैयार किया गया है। पहली बार किसी भी कैंप में सॉकेट न लगाने की ब्यवस्था की गई है। ऐसा सिस्टम लगाया जा रहा है, कि खंभों में करेंट भी नहीं उतरेगा। अनिल वर्मा- अधीक्षण अभियंता- कुंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed