फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh Mela 2019: On Mahashivratri Whole Night Will be rudrabhishek in Prayagraj

महाशिवरात्रि पर रात भर होंगे रुद्राभिषेक, मनकामेश्वर सहित कई प्रमुख मंदिरों में होंगे जलाभिषेक

Thu, 28 Feb 2019 09:48 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 28 Feb 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
kumbh Mela 2019: On Mahashivratri Whole Night Will be rudrabhishek in Prayagraj
मनकामेश्वर मंदिर

कुंभ का अंतिम स्नानपर्व महाशिवरात्रि भी अबकी कई मायनों में खास है। देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना और उनका आशीष प्राप्त करने के लिए मनकामेश्वर, नागवासुकि, तक्षकेश्वर महादेव सहित शहर के अन्य शिव मंदिरों में खास तैयारियां की जा रही हैं। पर्व पर दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक केलिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगेंगी, ऐसे में मंदिर समितियों की ओर से प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। शिव मंदिरों में महारुद्राभिषेक, शिव सहस्रार्चन, शिवस्रोत के पाठ के लिए भी मंदिरों में पहले से बुकिंग कराई गई है।

विज्ञापन


पर्व करीब होने के कारण मंदिरों, शिवालयों की रंगाई-पुताई के साथ उसे बिजली की झालरों और फूलों से भी आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। अनेक शिवालयों में शिव भजनों पर आधारित रात्रि जागरण भी किया जाएगा। मनकामेश्वर के अतिरिक्त नागवासुकि मंदिर और तक्षकेश्वर मंदिर में भी जलाभिषेक, महारुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालु जुटेंगे। तक्षकतीर्थ के पीठाधीश्वर रविशंकर और नागवासुकि के मुख्य पुजारी श्यामधर त्रिपाठी के मुताबिक दर्शन के अतिरिक्त परिसर में महारुद्राभिषेक का क्रगम भी भोर से ही आरंभ होकर मध्य रात्रि तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


तक्षकेश्वर में शिवभजनों पर आधारित जाप भी होगा। वहीं पड़िला महादेव, सोमेश्वर महादेव, शिवकोटि, अखिलेश्वर महादेव, जानसेनगंज स्थित दरवेश्वर महादेव मंदिर, ललिता पीठ में पारदेेश्वर महादेव, खुल्दाबाद शिवाला, कीडगंज, मुट्ठीगंज, दारागंज, कटरा, बलुआघाट, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के शिव मंदिर, पानी टंकी शिव मंदिर, हनुमत निकेतन के ज्योतिर्लिंगों पर भी जलाभिषेक और महारुद्राभिषेक का क्रम मंगला आरती से आरंभ होगा। कई मंदिर समितियों सहित समाजसेवी संस्थाओं की ओर से समष्टि भंडारे भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवा कुंतल फूलों से सजेंगे मनकामेश्वर

kumbh Mela 2019: On Mahashivratri Whole Night Will be rudrabhishek in Prayagraj
यमुना किनारे स्थित मनकामेश्वर मंदिर में मुख्य जमावड़ा होगा। ऐसे में पर्व पर खास तैयारियां की गई हैं। मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक श्रीधरानंद ब्रह्मचारी के मुताबिक महाशिवरात्रि पर भोले का सवा कुंतल गेंदा, गुलाब और मोगरा के फूलों से श़ृंगार किया जाएगा। मंदिर को भी फूलों और बिजली की रोशनी से सजाया जाएगा।

भोर में 3.30 बजे मंगला आरती के बाद अभिषेक दर्शन के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। यह क्रम देर शाम तक जारी रहेगा। रात नौ बजे से चार पहर का अभिषेक होगा जो सिलसिला अगली सुबह छह बजे तक जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed