फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019 Major events to be held on 02 February 2019

कुंभ में आजः 02 फरवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Sat, 02 Feb 2019 12:58 AM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: kapil kumar Updated Sat, 02 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019 Major events to be held on 02 February 2019
पहले शाही स्नान के बाद सोमवार को पौष पूर्णिमा पर दूसरा स्नान संपन्न हुआ। 24 जनवरी को कुंभ मेला क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे। कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन


कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है। कुंभ में 29 जनवरी को एक और इतिहास रचा गया। पहली बार लखनऊ से बाहर कुंभनगरी में आयोजित की गई प्रदेश कैबिनेट की पहली  बैठक में दुनिया के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई। गुरुवार को कुंभ मेले में विहिप की धर्मसंसद में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए तो धर्मसंसद के आखिरी दिन शुक्रवार को राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। मोहन भागवत ने मोदी सरकार को छह माह का समय दिया।
विज्ञापन


आज महाकुंभ का 19वां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1 - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह का आगमन आज। एक बजे शंकराचार्य स्वरूपानंद जी महाराज के सेक्टर नौ केशविर में पहुंचेगे।
2-  रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का आगमन आज, वे  11.45 बजे से 11.30 बजे  कुंभ मेला परिसर स्थित मीडिया सेंटर में कुंभ मेला 2019 पर स्मारक डाक टिकट एवं प्रथम दिवस आवरण के विमोचन व विरूपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3- औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना का भ्रमण कार्यक्रम आज 
4- दिव्य ज्योति जाग्रति मिशन में सेक्टर सात में एक बजे से सेमिनार
5- संस्कृति विभाग द्वारा दो फरवरी को सेक्टर 1 स्थित गंगा मंच पर साढ़े छह बजे से कबीरा बैंड द्वारा कबीर गायन की प्रस्तुति, नितीश भारद्वाज द्वारा चक्रव्यूह नाटक की प्रस्तुति 
5 सेक्टर चार के अक्षयवट मंच पर 5.30 से 9.30 तक श्री कांत दास द्वारा दालखाई एवं बजनिया नृत्य की प्रस्तुति 
6 सेक्टर छह ऋषि भारद्वाज मंच पर 5.30 से 9.30 बजे तक आलोक पाण्डेय द्वारा भरतनाट्म और डा. मालविका द्वारा लोकगायन की प्रस्तुति 
7- योग गुरु रामदेव द्वारा दिन में योग शिविर रात्रि में प्रभु प्रेमी संघ शिविर सेक्टर में भजन संध्या का आयोजन 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed