{"_id":"5c5341a6bdec224a3d3fdb18","slug":"kumbh-mela-2019-major-events-to-be-held-on-01-february-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में आजः 01 फरवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में आजः 01 फरवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन
Fri, 01 Feb 2019 12:27 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले शाही स्नान के बाद सोमवार को पौष पूर्णिमा पर दूसरा स्नान संपन्न हुआ। 24 जनवरी को कुंभ मेला क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे। कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है। कुंभ में 29 जनवरी को एक और इतिहास रचा गया। पहली बार लखनऊ से बाहर कुंभनगरी में आयोजित की गई प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक में दुनिया के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई। गुरुवार को कुंभ मेले में विहिप की धर्मसंसद में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन
आज महाकुंभ का अठारहवां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-
1- यथार्थ गीता शिविर में भागवत कथा सेक्टर 11 में।
2- अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ हज मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का आगमन साढ़े दस बजे।
3- अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के चेयरमैन नाना पटोले का आगमन सुबह सात बजे।
4- झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी कुंभ मेला में क्षेत्र में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन 12 बजे करेंगे।
5- अक्षयवट मंच सेक्टर 4 पर ब्रज के लोक नृत्य सुश्री गीताजंलि शर्मा, उपशास्त्रीय गायन राहुल मिश्र, रामायण आल्हा संजो बघेल, मॉरीशस की रामलीला रामायण सेंटर मॉरीशस।
विज्ञापन
6- ऋषि भारद्वाज मंच सेक्टर 6 पर दशावतार नृत्य उमेश कुशवाहा, डांडिया एवं गुजरात का महारास चेतन जेठवा, गजल हरिओम की प्रस्तुति।
7- यमुना मंच सेक्टर 17 पर डाडिया एवं गरबा नृत्य परवीन भाई,विदेशिया संजय उपाध्याय, उपशास्त्रीय गायन सुचरिता गुप्ता।
8- सरस्वती मंच सेक्टर 13 भजन मनोज गुप्ता, लोकगायन शरदमणि त्रिपाठी, बधाई लोकनृत्य दद्दु राम श्रीवास,महारथी रोहित त्रिपाठी की प्रस्तुति।
9- अरैल घाट मंच सेक्टर 19 पर स्वराली संगीत संध्या नंदिनी, वाद्य वृंदïय, मराठी संगीत रामायण द्वारा वोकल इंस्टूमेंटल डांस एवं ड्रामा श्यामदेश पाण्डेय।
10- अरैल घाट मंच दो सेक्टर 19 पर संजीव अभयंकर द्वारा गायन एवं सुश्री आनंदा शंकर द्वारा कुुचिपुड़ी नृत्य।
11- हाट वुलैनेस रैली सुबह नौ बजे बंधवा हनुमान मंदिर से