फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019: vedanti maharaj katha in prayagraj kumbh

कुंभ मेला 2019: हमारा आत्मंथन ही समुद्र मंथन : रामकलम दास वेदांती

Sat, 02 Feb 2019 08:29 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 02 Feb 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: vedanti maharaj katha in prayagraj kumbh
swami vedanti

मेला क्षेत्र के 16 में अंतर्राष्ट्रीय कथाकार जगद्गुरू अनंतानंद स्वामी डा. रामकलम दास वेदांती का सत्संग कार्यक्रम वेदांत नगर काशी में शुक्रवार को चला। भक्तों को भक्तिरसपान कराते हुए स्वामी जी अष्टम स्कंध कथा को सुनाते हुए कहा कि भगवान को अष्टम स्कंध बहुत ही प्रिय है। क्योंकि इसमें गजेन्द्र उद्धार, समुद्र मंथन, देवासुर संग्राम, वामन अवतार, मस्त्य अवतार और मोहनी रूप में विष्णु द्वारा अमृत बांटने की कथा है।

विज्ञापन


बसे अदभुत बात यह है कि समुद्र मंथन की कथा में ही भगवान के चार अवतार हो जाते हैं। अष्टम स्कंध  के द्वारा  पापाचार्यों पर अकुंश लगाते हुए बुद्धिमत्ता पूर्ण न्याय की स्थापना का मार्ग दिखलाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रचेता के दस पुत्र  हैं, दसों पुत्र तेजस्वी थे। महर्षियों के समान सत पुरूष और पुण्यकर्मा माने जाते हैं। प्राचेतस मुनि ने अपने ही समान गुणशील वाले, कठोर वृत करने वाले एक हजार पुत्र उत्पन्न किए।
विज्ञापन


जिनका मोक्ष शास्त्र का अध्ययन देवर्षि नारद जी ने किया। जिससे वे सभी विरक्त होकर घर से निकल गए। तब प्रजा की सृष्टि करने की इच्छा से दक्ष ने अपने तपोबल से पचास कन्याएं उत्पन्न की। जिसमें दस कन्याएं धर्म को, कश्यप को और काल का संचालन करने में नियुक्त नक्षत्र स्वरूपा 27 कन्याएं चंद्रमा का ब्याह कर दी। मरीचि नंदन कश्यप ने अपनी 13 पत्नियों में से सबसे बड़ी दस कन्या भी उनसे इन्द्र आदि 12 आदित्यों को जन्म दिया। इसी बीच स्वामी अनंत श्याम देव महाराज जी ने भक्तों को सम्बोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed