कुंभ 2019: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संगम में लगाई डुबकी
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ कुंभ स्नान किया। उन्होंने कहा- आज प्रयागराज महाकुंभ में मां गंगा के पवित्र जल में स्नान और आचमन का सौभाग्य मिला। मां से यही प्रार्थना कि ऐसे ही अनंत काल तक प्रवाहित और जगत का कल्याण करती रहें। इस पावन अवसर पर हम सब भी मैया को स्वच्छ और संरक्षित रखने का संकल्प लें और प्राण-प्रण से इसके लिए प्रयास करें। हर हर गंगे।
स्नान करने के बाद उन्होंने महामंडलेश्वर अवधेशानंद से मुलाकात की।
हर हर गंगे!
आज #प्रयागराज महाकुंभ में मां गंगा के पवित्र जल में स्नान और आचमन का सौभाग्य मिला। मां से यही प्रार्थना कि ऐसे ही अनंत काल तक प्रवाहित और जगत का कल्याण करती रहें। इस पावन अवसर पर हम सब भी मैया को स्वच्छ व संरक्षित रखने का संकल्प लें और प्राण-प्रण से प्रयास करें। pic.twitter.com/iwtYHLrg7R— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 12, 2019विज्ञापन