फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: tomorrow Peshwai of the Niranjani Akhara, Road work incomplete

कुंभ 2019: कल निकलेगी निरंजनी अखाड़े की पेशवाई, शहर में अव्यवस्था का आलम, अधूरे पड़े हैं काम

Mon, 31 Dec 2018 04:56 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 31 Dec 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: tomorrow Peshwai of the Niranjani Akhara, Road work incomplete
इन्हीं सड़कों पर निकलेगी निरंजनी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

कुंभ मेला शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन कार्यों को पूरा करने की मियाद चार बार बढ़ाने के बाद भी मेला के मुख्य और पेशवाई मार्गों को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। कहीं सड़कें उखड़ी हैं तो कहीं गड्ढे खोदे जा रहे हैं। लीडर रोड, दारागंज निराला मार्ग पर भारी अव्यवस्था की आलम है। जगह-जगह लीकेज से जलजमाव और हर दिन खोदी जा रही सड़कें मुसीबत बन रही है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या उबड़खाबड़ सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के बीच अखाड़ों की पेशवाई निकलेगी।

विज्ञापन


नए साल के पहले दिन निरंजनी अखाड़े की पेशवाई निकलेगी। इस पेशवाई का मुख्य घुमाव दारागंज में ही होगा। ताज्जुब की बात है कि इसकी पूर्व जानकारी के बाद भी जिम्मेदार अफसर नहीं चेते। जबकि साधु-संतों की सुविधा के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च करने को दिए। यह अनियोजित योजना और अफसरों की सुस्ती का ही नतीजा है कि मेला के मुख्य और पेशवाई मार्गों पर काम पूरे नहीं किए जा सके हैं। अफसरों का कहना है कि सभी काम 90 फीसदी तक पूरे कर लिए गए हैं।  

विज्ञापन


जबकि हकीकत यह है कि अधिकांश मुख्य सड़कों पर अभी भी काम चल रहा है। अलोपीबाग से दारागंज तक कहीं डिवाइडर तो कहीं सड़क बनाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ती की जा रही है। लीडर रोड पर तो तीन दिन का ब्लॉक लेने के बाद भी काम अधूरा है। इन मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट का भी काम पूरा नहीं किया जा सका है। यह सही है कि हर दिन स्थिति बदल रही है, लेकिन काम पूरा कहीं नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौराहों के आसपास सड़कें बना दी गई हैं। बाई का बाग में सड़क तो बना दी गई लेकिन नाली, फुटपाथ जस के तस छोड़ दिए गए हैं। जहां काम पूरे बताए जा रहे हैं वहां डिवाइडरों का रंगरोगन करने के साथ पौधे रोपे जा रहे हैं। साथ ही कौशाम्बी रोड, राजरूपपुर, झलवा, खुल्दाबाद, हिम्मतगंज, काटजू रोड, कीडगंज, अल्लापुर समेत कई इलाकों की सड़के उखड़ी पड़ी हैं। ऐसे में पेशवाई निकालने में होने वाली परेशानी प्रशासन के लिए सिरदर्द साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed