फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019: special trains arranged from these stations for vasant panchami snan devotees

कुंभ 2019: वसंत पंचमी स्नान पर इन स्टेशनों से चलेगी 30-30 स्पेशल ट्रेनें, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Sat, 09 Feb 2019 03:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 09 Feb 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: special trains arranged from these stations for vasant panchami snan devotees
mauni amavasya devotees crowd

वसंत पंचमी के अवसर पर रेलवे ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रेलवे ने कुंभ मेले के इस आखिरी शाही स्नान पर्व के अवसर पर समय सारिणी के हिसाब से 30-30 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी है। इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन से 15, नैनी, इलाहाबाद छिवकी, झूंसी से दो-दो, प्रयाग जंक्शन से आठ एवं इलाहाबाद सिटी से एक स्पेशल ट्रेन का संचालन समय सारिणी के हिसाब से किया जाएगा। बाकी ट्रेनों का संचालन भीड़ के हिसाब से रेलवे करेगा।

विज्ञापन


दस और 11 फरवरी को इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली ट्रेनें एवं उनका समय
फतेहपुर सुबह 05.00, सुबह 10.15 बजे
कानपुर सुबह 06.30, अपराह्न 02.15, शाम 04.45, रात 08.15 बजे
दीनदयाल उपा. सुबह 06.00, सुबह 07.30, मध्याह्न 12.00, शाम 06.30, रात 09.00 बजे
चोपन अपराह्न 03.00 बजे
झांसी सुबह 08.30 बजे
सतना सुबह 11.30 बजे
बांदा अपराह्न 02.30 बजे

नैनी जंक्शन से
सतना अपराह्न 01.30 बजे
झांसी शाम 06.00 बजे

इलाहाबाद छिवकी से
झांसी शाम 04.00 बजे
इटारसी शाम 07.30 बजे

झूंसी से
मंडुवाडीह सुबह 09.30 बजे
मंडुवाडीह रात 09.15 बजे

इलाहाबाद सिटी से
मंडुवाडीह शाम 04.45 बजे

प्रयाग जंक्शन से
लखनऊ सुबह 11.05 बजे
फैजाबाद अपराह्न 01.20 बजे
फैजाबाद शाम 07.40 बजे
अयोध्या सुबह 08.25 बजे
अयोध्या सुबह 09.35 बजे
अयोध्या दिन 12.30 बजे
अयोध्या रात 11.30 बजे
जौनपुर दिन 01.45

जंक्शन से शुरू होने वाली ट्रेन की रवानगी के एक घंटे पहले ही आए यात्री

kumbh 2019: special trains arranged from these stations for vasant panchami snan devotees
mauni amavasya devotees crowd

बसंत पंचमी के अवसर पर रेलवे अगले तीन दिन एक नई व्यवस्था करने जा रहा है। इस दौरान शाम के समय जंक्शन से रवाना होने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, दुरंतो और इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस की रवानगी के एक घंटे पहले ही आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को जंक्शन में प्रवेश दिया जाएगा। यह व्यवस्था नौ से 11 फरवरी तक लागू रहेगी।इस व्यवस्था के तहत प्रयागराज के सभी आरक्षित यात्री रात 8.30 बजे के बाद ही जंक्शन पहुंचे। क्योंकि इसकी रवानगी का वक्त रात 9.30 बजे है।

इलाहाबाद-आनंद विहार स्पेशल के यात्रियों को शाम सात बजे से पहले, इलाहाबाद-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस के यात्रियों को रात 09.30 बजे, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस के सभी आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को रात 10.30 एवं हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों को रात 9.30 बजे से जंक्शन में प्रवेश दिया जाएगा। इलाहाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed