फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Special train and buses arranged for kumbh Mela 2019

कुंभ 2019: रेलवे ने भीड़ देखकर चलाईं स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज ने किया चार हजार बसों का संचालन

Mon, 11 Feb 2019 04:39 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 11 Feb 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Special train and buses arranged for kumbh Mela 2019
mauni amavasya devotees crowd

कुंभ मेले के तीसरे और आखिरी शाही स्नान पर्व पर रेलवे ने इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, प्रयाग जंक्शन, झूंसी आदि रेलवे स्टेशनों से 59 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। रेलवे ने मौनी अमावस्या की भीड़ के हिसाब से तैयारियां की थीं। हालांकि, पंचमी पर भीड़ कम जुटी। ऐसे में रेलवे ने शहर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से समयसारिणी की बजाय भीड़ बढ़ने पर स्पेशल ट्रेनें चलाईं। उधर, रोडवेज की चार हजार बसें भी यात्रियों को लेकर विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हुईं। शटल बसों से भी हजारों यात्रियों ने शहर के अंदर फ्री सफर किया।

विज्ञापन


वसंत पंचमी नहान के बाद लौटने वालों श्रद्धालुओं से नौचंदी, प्रयागराज एक्सप्रेस, कालका मेल, कामायनी, चौरीचौरा एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनों के स्लीपर कोच जनरल कोच में तब्दील हो गए। काफी संख्या में श्रद्धालु इन ट्रेनों के एसी कोच में भी घुस गए। शाम छह बजे तक ही रेलवे ने विभिन्न स्थानों के लिए 59 स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर दिया। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे की ओर से 40, उत्तर रेलवे की ओर से सात एवं पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कुल 12 ट्रेनों का संचालन किया गया।

विज्ञापन


 

Kumbh 2019: Special train and buses arranged for kumbh Mela 2019
parking in kumbh

जंक्शन से कानपुर, मुगलसराय (दीन दयाल उपाध्याय), मानिकपुर, झांसी, कटनी रूट की तरफ स्पेशल ट्रेनों का, प्रयाग जंक्शन से फैजाबाद, लखनऊ, जौनपुर और पूर्वोत्तर रेलवे ने मंडुवाडीह, भटनी की ओर स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। ट्रेनों के सफल संचालन के लिए जंक्शन पर ही जीएम राजीव चौधरी, डीआरएम अमिताभ, एसपी जीआरपी हिमांशु कुमार, एडीआरएम एके द्विवेदी, सीनियर डीओएम मनु प्रकाश आदि अफसर जमे रहे। वहीं दूसरी ओर रोडवेज ने भी प्रयागराज से गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद, लखनऊ, अयोध्या, कन्नौज, इटावा, आगरा, शाहजहांपुर, बरेली, झांसी, उरई, राठ, कानपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़ आदि रूटों पर चार हजार बसों का संचालन करने का दंभ भरा। शटल बसों से हजारों यात्रियों ने सिविल लाइंस, हिंदू हास्टल, मेडिकल चौराहा, पत्थर गिरजा आदि स्थानों से अस्थायी बस अड्डों तक का सफर पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed