{"_id":"5c6e4c69bdec22738f52052a","slug":"kumbh-2019-six-lane-bridge-will-be-made-over-ganga-river-15-thousand-crores-total-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh 2019: प्रयागराज में विकास कार्यों की रफ्तार, गंगा पर छह लेन पुल, इनर रिंग रोड का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh 2019: प्रयागराज में विकास कार्यों की रफ्तार, गंगा पर छह लेन पुल, इनर रिंग रोड का रास्ता साफ
Thu, 21 Feb 2019 12:31 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : amar ujala
कुंभ के बाद भी प्रयागराज के विकास की रफ्तार थमने नहीं जा रही। इनर रिंग रोड का रास्ता साफ होने के साथ आसपास के जिलों को जोड़ने के लिए सड़क का जाल बिछने जा रहा है। इसके अलावा गंगा नदी पर फाफामऊ में पुल का निर्माण भी जल्द शुरू हो गया है। मंगलवार को दो दिनी दौरे पर आए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन राज्य मंत्री मनसुख मांडिविया ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गंगा पर छह लेन के पुल के लिए 2000 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसका डीपीआर भी तैयार हो गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 600 करोड़ रुपये में प्रतापगढ़-प्रयागराज बाईपास, प्रयागराज-मिर्जापुर के बीच फोर लेन सड़क के लिए 240 करोड़, चकेरी-प्रयागराज सड़क के लिए 2160 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। प्रयागराज-मानगढ़ को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है। इसके निर्माण के लिए 1028 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस तरह से कुल 10 हजार करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण होगा। इसके अलावा पांच हजार करोड़ रुपये से इनर सर्किल रोड का निर्माण भी जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री आयुष्मान भारत, भारतीय जन औषधि परियोजना आदि योजनाओं के बारे में भी बताया। इससे पहले मन की बात कार्यक्रम के तहत उन्होंने सर्किट हाउस तथा राजापुर में लोगों से संवाद किया। उनका कहना था कि देश हित में नरेंद्र मोदी का एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। उन्होंने लोगों को इसका संकल्प भी दिलाया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.नरेंद्र सिंह गौर, शशि वार्ष्णेय, निर्मला पासवान, कुंज बिहारी मिश्र, डॉ.एलएस ओझा, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन