फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Shraddhanand Giri become new Mahamandaleshwar of avahan akhara

कुंभ 2019: श्रद्धानंद गिरि बने आवाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर

Sat, 09 Feb 2019 02:41 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 09 Feb 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Shraddhanand Giri become new Mahamandaleshwar of avahan akhara
महंत श्रद्धानंद गिरि बने महामंडलेश्वर - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज

पंचदशनाम आवाहन अखाड़े की ओर से शुक्रवार को एक और संत को महामंडलेश्वर बनाया गया। आवाहन महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद पुरी जी की अध्यक्षता में अखाड़े की रीति-नीति के मुताबिक जूनागढ़ के महंत श्रद्धानंद गिरि को महामंडलेश्वर की पदवी सौंपी गई।

विज्ञापन


चादरविधि के तहत महासचिव श्रीमहंत सत्यगिरि जी महाराज, संरक्षक श्रीमहंत नीलकंठ गिरि, महामंडलेश्वर बालयोगेश्वरानंद गिरि ने चादर ओढ़ाकर उन्हें अखाड़े की मान्यता दी। बाद में अन्य अखाड़ों के श्रीमहंतों ने भी अपने-अपने अखाड़े की ओर से चादर ओढ़ाकर उन्हें समर्थन और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत मनमोहन गिरि के मुताबिक निवर्तमान महामंडलेश्वर ब्रह्मांड पुरी के बाहर होने से यह पद रिक्त था। उन्हें बीते दिनों अखाड़े ने निष्क्रियता के कारण अलग कर दिया था। कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, श्रीमहंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, श्रीमहंत कैलाशानंद ब्रह्मचारी सहित आवाहन के रमता पंच मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed