फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saints Control Security command themselves, Surveillance increased in kumbh mela 2019

संतों ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान, संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने के बाद कुंभ नगरी में चौकसी

Fri, 25 Jan 2019 11:57 AM IST
shubham आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, प्रयागराज
आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Fri, 25 Jan 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Saints Control Security command themselves, Surveillance increased in kumbh mela 2019

कुंभ मेले में सुरक्षा की कमान संतों ने खुद संभाल ली है। कुंभ में हमले की तैयारी कर रहे संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने की खबर के बाद बड़े आश्रमों के शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगने लगे हैं। जिन आश्रमों में पहले से यह कैमरे लगे थे, उनमें इनकी संख्या में इजाफा किया गया है। चौकसी बरते हुए कथा, सत्संग, पूजन के दौरान कैमरों के कंट्रोल रूम में लगी स्क्रीन की निगरानी के लिए स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ा दी जाती है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ने बुधवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नौ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। प्रयागराज जिला प्रशासन और पुलिस के स्तर पर मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने का दावा किया गया है। हर शिविर के बाहर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद अनुयायियों और शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने के लिए बाबाओं ने पहल की है।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र के सेक्टर-15 स्थित डॉ. रामकमल दास वेदान्ती महाराज के भक्ति वेदांत नगर काशी शिविर में जगह-जगह पैन, टिल्ट एंड जूम (पीटीजेड) कैमरे लगाए गए हैं। इनकी खासियत यह है कि इनके जरिए 360 डिग्री में निगरानी की जा सकती है। शिविर के मुख्य द्वार पर शिविर में सीसीटीवी लगा होने की सूचना भी चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के मीडिया प्रभारी सनत त्रिपाठी ने बताया कि मंच के पीछे बने आईटी रूम में लगी स्क्रीन के जरिए हर समय निगरानी रखी जाती है। सेक्टर-16 में स्वामी बालकानंद गिरि महाराज के हरिधाम सनातन सेवा ट्रस्ट, हरिद्वार के शिविर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। महाप्रबंधक सुनील दत्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे अहम है। सीसीटीवी कैमरों के साथ ही शिविर में अग्निशमन यंत्र की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed