{"_id":"5c62b5b5bdec22736f4a82ee","slug":"kumbh-2019-remembered-for-saints-and-devotees-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों-भक्तों के लिए यादगार रहेगा संगम तट का कुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों-भक्तों के लिए यादगार रहेगा संगम तट का कुंभ
Tue, 12 Feb 2019 05:32 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Feb 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : amarujala
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सोमवार को अखाड़ों से संतों की विदाई शुरू होने के साथ कुंभ की दिव्यता और भव्यता का जमकर बखान किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के इस सबसे बड़े संत समागम से विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। संगम तट का यह कुंभ हमेशा के लिए संतों-भक्तों के लिए यादगार रहेगा।
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने विश्च के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों को सराहा। कहा कि सरकार ने कुंभ में संतो-भक्तों को हर तरह की सुविधा से जोडऩे की कोशिश की। आतिथ्य सत्कार की ऐसी पहल पहले कभी नहीं हुई थी।
विज्ञापन