फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019: rambhdracharya suffering from Pneumonia admitted in aiims

कुंभ 2019: रामभद्राचार्य की स्थिति सामान्य, निमोनिया होने पर बिगड़ी थी स्थिति

Sat, 09 Feb 2019 04:32 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 09 Feb 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: rambhdracharya suffering from Pneumonia admitted in aiims
Rambhadracharya

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज फिलहाल किसी भी तरह के खतरे से बाहर हैं। उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। हालांकि उनकी स्थिति पर नजर रखने के लिए डॉक्टरों ने उन्हें तकरीबन बहत्तर घंटे तक अस्पताल में रहने की सलाह दी है। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन करके उनके स्वास्थ्य का हाल पूछा। साथ ही नई दिल्ली स्थित एम्स आकर देखने के लिए भी कहा। इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात जी भी उनका हालचाल पूछने एम्स पहुंचे।

विज्ञापन

 

उनके उत्तराधिकारी जय मिश्र ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में स्पष्ट किया कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं हुआ था, बल्कि कुंभ में ठंड के कारण निमोनिया हो गया था। फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण स्थिति बिगड़ने पर उन्हें दो फरवरी की रात में तकरीबन डेढ़ बजे मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित एक हार्टकेयर सेंटर ले जाया गया था। यहां से उन्हें छह फरवरी को वापस कुंभ मेला क्षेत्र स्थित शिविर लाया गया। बेहतर इलाज की इच्छा जताने पर सात फरवरी की सुबह तकरीबन ग्यारह बजे उन्हें एयर एंबुलेंस से नई दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 

इस बीच उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर बैरागी अखाड़ों के संतों ने चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है। निर्मोही अनी अखाड़े के श्रीमहंत राजेंद्र दास ने फोन करके उनका हालचाल पूछा और उनके शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने भी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed