वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को घर भेजने के लिए रेलवे और रोडवेज ने किया यह इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी अमावस्या के दिन प्रयाग रेलवे स्टेशन पर वापसी करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और स्पेशल ट्रेनें कम पड़ जाने के बाद वसंत पंचमी पर जिला प्रशासन रोडवेज का सहारा लेगा। पंचमी के अवसर पर आने वाली भीड़ को वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज से कहा गया है कि वह 350 बसों की व्यवस्था प्रयाग रेलवे स्टेशन के निकट बैंक रोड से करें। दरअसल अमावस्या और उसके अगले दिन प्रयाग रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो गई थी। भीड़ की वजह से स्पेशल ट्रेनें भी कम पड़ गईं।
इस वजह से वहां भगदड़ जैसी नौबत आ गई। तब आनन फानन में जिला प्रशासन ने रोडवेज की बसें जैसे-तैसे फाफामऊ की ओर से मंगवाई। इसके बाद ही लखनऊ, फैजाबाद रूट के श्रद्धालु अपने गंतव्य तक रवाना हो सके। वसंत पंचमी पर ऐसी नौबत न आए इसके लिए जिला प्रशासन ने रोडवेज से संपर्क कर पंचमी के अवसर 350 बसें प्रयाग स्टेशन के पास बैंक रोड पर इंतजाम करने को कहा है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक जिला प्रशासन ने पंचमी के अवसर पर फैजाबाद, लखनऊ रूट के लिए बसें उपलब्ध कराने को कहा है।
शटल बसों में आज से फ्री में सफर, 500 बसों का होगा संचालन
कुंभ के तीसरे शाही स्नान पर्व पर बसंत पंचमी के अवसर शहर में शटल बसों में सफर करने वाले श्रद्धालुओं से रोडवेज किराया नहीं लेगा। नौ से 11 फरवरी की अवधि में रोडवेज की ओर से कुल 500 शटल बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान शटल बसें स्नान पर्व पर सिविल लाइंस और हिंदू हॉस्टल तक ही आएंगी। यहीं से इन बसों की वापसी शहर के बाहर बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों के लिए होगी। वहीं दूसरी ओर बसंत पंचमी के लिए स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के आने का क्रम भी शुरू हो गया है। रोडवेज की तमाम बसें यात्रियों से भरी आई।