फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: PM Modi washes feet of sanitation workers at Kumbh in Prayagraj

Kumbh 2019: पीएम मोदी का हर अंदाज प्रभावी, पांव पखार वंचितों को साधने की कोशिश

Mon, 25 Feb 2019 12:11 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 25 Feb 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: PM Modi washes feet of sanitation workers at Kumbh in Prayagraj
kumbh
ऐसे बिहाल बिवाइन सों, पग कंटक जाल लगे पुनि जोए हाय! महादुख पायो सखा तुम, आये इतै न किते दिन खोए कवि नरोत्तमदास के ग्रंथ सुदामाचरित का यह प्रसंग आज संगम पर उस समय आकार ले रहा था, जब प्रधानमंत्री स्वच्छाग्रहियों के पांव धो रहे थे। हमेशा कुछ अलग करने की चाह रखने वाले प्रधानमंत्री ने कुंभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नाविकों, स्वच्छाग्रहियों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के पूर्व जब पीएम ने स्वच्छाग्रहियों के पांव धोए तो राजनीति के दिग्गज भी आश्चर्य चकित रह गए। पीएम मोदी का यह मास्टर स्ट्रोक सपा-बसपा गठबंधन को हैरान कर गया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में भी पीएम द्वारा स्वच्छाग्रहियों के पैर धोने की तस्वीरें और वीडियो भी चंद मिनटों बाद वायरल हो गया। इसे लोगों ने खूब शेयर भी किया। पीएम के प्रयागराज आने के पूर्व कयास लगाए जा रहे थे कि वह कुंभ नगरी सपा-बसपा गठबंधन को घेरने के लिए अपने तरकश से कुछ तीर छोड़ सकते हैं, लेकिन गंगा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने ऐसी कोई रणनीति नहीं अपनाई। हालांकि स्वच्छाग्रहियों के पैर धोकर कहीं न कहीं उन्होंने सपा बसपा गठबंधन पर एक प्रहार जरूर कर दिया।
विज्ञापन

Kumbh 2019: PM Modi washes feet of sanitation workers at Kumbh in Prayagraj
Pm modi Kumbh
पीएम के पांव पखारने वाले वीडियो के वायरल होने के साथ ही मिनटों में ही उसे लाखों लाइक भी मिल गए। कहीं न कहीं वे मिशन 2019 के लिए पार्टी की एक चुनावी पिच भी तैयार कर गए। भाजपाई भी पीएम के इस मास्टर स्ट्रोक से गदगद दिखे। पार्टी के तमाम नेताओं ने इसे कृष्ण सुदामा और रामायण के केवट प्रसंग से जोड़ दिया। अपने भाषण में उन्होंने गंगा की निर्मलता और स्वच्छ कुंभ में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वच्छाग्रहियों की सराहना की। संगम में डुबकी लगाने के बाद पीएम हिंदुत्व एजेंडे को भी आगे बढ़ाते दिखाई दिए।

स्नान के बाद भगवा कुर्ता और इसी रंग का शॉल ओढ़कर उन्होंने जहां एक ओर गंगा आरती की तो उसके बाद अपने हाथ में कलावा भी बंधवाया। पीएम ने वहां पूजा करवाने के दौरान मौजूद पुरोहितों को अपने हाथ से प्रसाद वितरित किया। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र देव पांडेय ने कहा पीएम ने जो किया वह कल्पना के परे हैं। ये आध्यात्मिक और राजनीतिक क्षेत्र दोनों में ही अद्भुत है।भारतीय राजनीति में यह पहली बार हुआ है।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि ‘कुंभ में तैनात स्वच्छाग्रहियों के चरण को धुलना, स्वच्छ सेवा सम्मान की घोषणा करना और उन्हें सम्मानित करना देश के लिए गर्व की बात है। पीएम का यह समर्पण भाव हर देशवासी के लिए प्रेरणादायक है।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed