फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019-peshwai of juna akhara, shahi sawari of saints coming out in prayagraj

शाही अंदाज में निकली जूना अखाड़े की पेशवाई, तीर्थराज में कुंभ का आगाज

Tue, 25 Dec 2018 06:07 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 Dec 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019-peshwai of juna akhara, shahi sawari of saints coming out in prayagraj
शंभू पंच अग्नि अखाड़े के सचिव महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी - फोटो : अमर उजाला

साधु-संतों का काफिला शाही अंदाज में मंगलवार को हाथी-घोड़े, बग्घियों, सुसज्जित रथों पर सवार होकर निकला। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े पर झूमते-नाचते संतों का कारवां सड़कों पर उतरा तो प्रयागराज की पावन धरती पर चहुंओर स्वागत-अभिवादन में हजारों हाथ खड़े हो गए। जूना अखाड़े की पेशवाई का नजारा ऐसा ही था। हर तरफ जयघोष के बीच लोग फूलमाला से लदे अखाड़ों के महामंडलेश्वरों, पीठाधीश्वरों, महंतों की झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।

विज्ञापन

 

रथों का रेला चलने से संगम क्षेत्र से लेकर शहर की सड़कों पर किसी तरह लोग पैदल चल पा रहे थे। शानो शौकत के साथ पेशवाई निकाले जाने के साथ ही तीर्थराज प्रयाग में 2019 के दिव्य और भव्य कुंभ की औपचारिक शुरुआत हो गई। पहला शाही स्नान मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को होगा।

विज्ञापन


मौजगिरि आश्रम से दिन के 11 बजे पेशवाई का जुलूस निकला। रमता पंच, देवताओं के अलावा ध्वजा-पताका लेकर संतों का हुजूम निकला। जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के अलावा स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री महंत हरि गिरि, महंत प्रेम गिरि, महंत विद्यानंद सरस्वती, महंत उमाशंकर भारती, महंत नारायण गिरि के अलावा पीठाधीश्वरों, महामंडलेश्वरों के फूलमालाओं से सजे रथ सड़कों पर निकले। रास्ते भर जगह-जगह कतारबद्ध श्रद्धालु संतों की झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर खड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

kumbh 2019-peshwai of juna akhara, shahi sawari of saints coming out in prayagraj
जूना आखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

कोई बग्घी पर सवार था, तो कोई खुली जीप पर। जुलूस में चंडीगढ़ से आए शंभू पंच अग्नि अखाड़े के सचिव महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी भी विराजमान थे। पंजाब, हरिद्वार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल के अलावा देश के हर कोने से आए संत इस पेशवाई में शामिल हुए। पेशवाई जुलूस सीधे काली मार्ग के पांटून पुल से होकर सेक्टर-16 में पहुंचा। इस दौरान त्रिवेणी संगम के तट पर संगम समागम देखने लायक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed