फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019- Morari Bapu visit original akshayavat, says Saints are exemplary for the world

मोरारी बापू ने मूल अक्षयवट का किया दर्शन, बोले- संगम तट पर संत समागम विश्व के लिए अनुकरणीय

Fri, 18 Jan 2019 11:50 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019- Morari Bapu visit original akshayavat, says Saints are exemplary for the world
Morari Bapu

प्रख्यात मानस मर्मज्ञ संत मोरारी बापू ने शनिवार की शाम दिव्य कुंभ की छटा देखने के बाद कहा कि धर्म-संस्कृति का यह अद्वितीय समागम विश्व के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि इस यज्ञ भूमि से देश-दुनिया के सामने सांस्कृतिक समागम का उदाहरण पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। यहां की भव्यता से यह साफ प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन


संत मोरारी बापू चार्टर्ड प्लेन से दोपहर बाद तीन बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के अलावा सैकड़ों अनुयायियों, रामकथा प्रेमियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद मोरारी बापू महर्षि भरद्वाज आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने शहर की सबसे ऊंची महर्षि भारद्वाज की प्रतिमा का दर्शन किया। कुछ देर यहां बिताने के बाद बापू मूल अक्षयवट के दर्शन के लिए पहुंचे। अक्षयवट में ज्ञान रूपी जड़ों को उन्होंने नमन किया। इसके बाद वह सीधे सेक्टर-13 में मुक्ति मार्ग पर स्थित निंबार्क नगर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उन्होंने कथा स्थल पर की गई भव्य तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने संगम की रेती पर संतों-भक्तों के शिविरों में शुरू यज्ञ-भजन की परंपरा को हर किसी के लिए पे्ररक बताया। कहा कि यह कुंभ विश्व समुदाय के लिए अद्वितीय है। ऐसी मनोरम छटा के दर्शन कर कोई भी प्रफुल्लित हो उठेगा। संत मोरारी बापू की निंबार्क नगर सेवा समिति की ओर से आयोजित कथा में शाम चार बजे से देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को तीर्थ राज की महिमा का रसपान कराएंगे। रविवार से यह कथा 27 जनवरी तक सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed