फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Model son Ramp to Wear Khadi in Fashion Show Kumbh Mela Allahabad

Kumbh 2019: खादी के परिधानों में रैंप पर सुंदरियों ने किया कैटवाक 

Wed, 30 Jan 2019 09:01 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Wed, 30 Jan 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
Model son Ramp to Wear Khadi in Fashion Show Kumbh Mela Allahabad

कुंभ में खादी परिधानों पर आधारित फैशन शो में मंगलवार की शाम सुंदरियों ने रूप का जलवा बिखेरा। खादी के वस्त्रों से तैयार गाउन, साड़ी, कुर्ती, स्कर्ट, टॉप के अलावा सलवार-कुर्ती में बालाओं ने रैंप पर कैटवाक किया। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड व खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से त्रिवेणी रोड, परेड ग्राउंड में आयोजित 40 दिवसीय राष्ट्रीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में हुए खादी फैशन शो का खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने मंगलवार की देर शाम को उद्घाटन किया।

विज्ञापन


आओ बनाए खादी-अपनाएं खादी के तहत सेक्टर-एक में शाम सात बजे फैशन शो आरंभ हुआ। इसमें अलग-अलग इलाकों से आईं बालाओं ने प्रतिभाग किया। साड़ी राउंड, गाउन राउंड और सलवार-कुर्ती राउंड में सुंदरियों ने खादी के परिधानों के साथ रैंप पर कैटवाक किया। इस दौरान खादी फॉर फैशन, खादी फॉर नेशन का संदेश दिया गया। 
विज्ञापन

फैशन शो में संत शिवयोगी मौनी महराज ने कुंभ के प्रतीक स्वरूप कुंभ कलश के साथ अपनी उपस्थिति में आमजन को भारतीय संस्कृति के साथ खादी अपनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। मंत्री ने युवाओं को अधिक से अधिक खादी अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अभय कुमार त्रिपाठी ने संत शिवयोगी मौनी महराज एवं मंत्री का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में दर्शकों ने खादी ग्रामोद्योगी वस्तुओं की खूब खरीदारी की, युवाओं द्वारा मोदी जैकेट को बहुत पसंद किया गया। वहीं महिलाओं को तरह-तरह के शाल खूब पसंद आए। प्रदर्शनी में नागालैंड और पश्चिम बंगाल तथा बिहार, झारखंड के स्टालों पर रेशम के वस्त्र भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किए। प्रदर्शनी में 230 स्टाल लगाए गए हैं। अब तक खादी प्रदर्शनी में लगभग दो करोड़ के खादी वस्त्रों की बिक्री हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed