{"_id":"5c265dfcbdec2257057f3013","slug":"kumbh-2019-mock-drill-of-emergency-plans-arrangement-reality-will-come-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: आपातकालीन योजनाओं का आज होगा मॉक ड्रिल, सामने आएगी इंतजाम की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: आपातकालीन योजनाओं का आज होगा मॉक ड्रिल, सामने आएगी इंतजाम की हकीकत
Sat, 29 Dec 2018 12:26 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ में आपात स्थितियों से निपटने के लिए बनाई गईं योजनाएं व इंतजाम कितने पुख्ता हैं, इसका पता 29 दिसंबर को चलेगा। विभागों की ओर से बनाई गई योजनाओं का मॉक ड्रिल शनिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अफसरों के सामने होगा। इससे पहले शुक्रवार को टीम ने योजनाओं की अंतिम रूप से समीक्षा की।
विज्ञापन
पुलिस समेत अन्य विभागों की आपातकालीन योजनाओं की समीक्षा करने एनडीएमए की टीम शनि27 दिसंबर को मेला क्षेत्र पहुंची थी। पहले दिन टीम ने योजनाओं की जानकारी ली और इसमें जरूरी सुधार के निर्देश दिए। शुक्रवार को आवश्यक संशोधन कर विभागों ने फिर से योजनाओं का प्रस्तुतिकरण टीम के सामने किया। जिसमें थोड़ा-बहुत सुधार के निर्देश दिए गए। जैसे स्वास्थ्य विभाग से कहा गया कि एंबुलेंस ड्राइवरों के मोबाइल नंबर मेला क्षेत्र में जगह-जगह पम्फलेट लगाकर लोगों को बताए जाएं।
विज्ञापन
इसी तरह अग्निशमन विभाग अफसरों से फायरब्रिगेड की गाड़ियों के ड्राइवरों के नाम व मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने को कहा गया। पुलिस विभाग से कहा गया कि संचार के लिए मोबाइल की जगह ज्यादा से ज्यादा प्रयोग वायरलेस सेट से किया जाए। समीक्षा के बाद अब शनिवार को इन योजनाओं की जमीनी हकीकत मॉक ड्रिल के जरिए परखी जाएगी। सुबह 10 बजे से मॉक ड्रिल की शुरुआत होगी। एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन होना है। इस दौरान एनडीएमए के साथ ही विभागों के आला अफसर भी मौजूद रहेंगे। मॉक ड्रिल में पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ, एनएसजी, सेना, बीडीएस के जवानों की ओर से रिहर्सल किया जाएगा।
विज्ञापन