{"_id":"5c4aa6d4bdec227389634a60","slug":"kumbh-2019-meditation-in-kumbh-mela-2019-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: बीमारियों से लड़ने का हथियार बना मेडिटेशन, सीखने के लिए विदेशों से कुंभ आ रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: बीमारियों से लड़ने का हथियार बना मेडिटेशन, सीखने के लिए विदेशों से कुंभ आ रहे श्रद्धालु
Fri, 25 Jan 2019 11:34 AM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Divyani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारियों से लड़ने के लिए अब मेडिटेशन को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। काली मार्ग स्थित पंच दशनाम जूना अखाड़ा की महामंत्री (निर्माण व्यवस्था मंत्री) सहज योगिनी श्री शैलजा देवी के शिविर में विदेशों से आए कई श्रद्धालु भी मेडिटेशन का अभ्यास करते दिख जाएंगे।
उनके शिविर में रोज शाम पांच से सात बजे तक मेडिटेशन का अभ्यास कराया जाता है। सुशीला शर्मा बचपन से ही श्री शैलजा देवी की शिष्या हैं। सुशीला बहुत छोटी थीं, जब उनके मामा मिट्ठल लाल को ब्लड कैंसर हो गया था। मिट्ठल लाल ने ब्लड कैंसर से लड़ने के लिए मेडिटेशन को हथियार बनाया और बिना अस्पताल गए वह लगातार 40 वर्षों तक ब्लड कैंसर से लड़ते रहे। सुशीला की तरह अब गुजरात के राहुल जोशी, डिंपल, तारा और धर्मन भी मेडिटेशन में पारंगत हो चुके हैं और शिविर में इसके जरिये लोगों को इलाज करते हैं।
श्री शैलजा देवी मंत्र ‘हरिओम तत्सत जय गुरुदत्त’ और मेडिटेशन के के जरिये कॉस्मिक हीलिंग से शरीर के भीतर की निगेटिव एनर्जी को निकालकर पॉलिटिव एनर्जी का प्रवेश कराया जाता है और इससे सीवियर माइग्रेन, डायबिटीज, मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां तक ठीक हो रही हैं।

मेडिटेशन के बिना अधूरा है योग
उनका कहना है कि मंत्र का जप लोग घर में भी कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें शिविर तक आने की जरूरत नहीं। बकौल श्री शैलजा देवी 25 जनवरी से मेडिटेशन शिविर का विस्तार होगा, जब विदेशों से श्रद्धालु पहुंचेंगे।
उनके मुताबिक इस शिविर में शामिल होने के लिए विदेश से विलियम हॉवेल, बारबरा, अल्पेश पटेल, बीनल पटेल, अनिल अग्रवाल, अंजू अग्रवाल समेत 100 से अधिक श्रद्धालु आ रहे हैं।
मेडिटेशन के बिना योग अधूरा है, यह दावा है सहज योगिनी श्री शैलजा देवी का, जिन्होंने 40 साल तक मेडिटेशन में शोध किया। शैलजा देवी का दावा है कि उनका शोध सफल रहा और अब वह पूरी दुनिया में घूमकर मेडिटेशन के जरिये रोगों का उपचार कर रही हैं।