{"_id":"5c5691cfbdec224c164ec6c7","slug":"kumbh-2019-mauni-amavasya-dusra-shahi-snan-make-amrit-siddhi-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019ः कल लगेगी मौनी अमावस्या स्नान पर्व की डुबकी, जानिए शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019ः कल लगेगी मौनी अमावस्या स्नान पर्व की डुबकी, जानिए शुभ मुहूर्त
Sun, 03 Feb 2019 12:31 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
mauni amavasya
- फोटो : haribhoomi.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के कुंभपर्व के दूसरे शाही, मौनी अमावस्या स्नानपर्व पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। अमावस्या तिथि का संचरण रविवार को दिन में 11.12 बजे से प्रारंभ होकर चार फरवरी को दिन में 1.12 बजे तक रहेगा। लेकिन, उदयातिथि के कारण मौनी अमावस्या स्नानपर्व सोमवार को ही होगा। इसी दिन स्नान, दान एवं श्राद्ध की अमावस्या है। मान्यता के मुताबिक मौन रहकर स्नान, दान करना विशेष पुण्यदायी है।
विज्ञापन
उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं.दिवाकर त्रिपाठी ‘पूर्वांचली’के मुताबिक मौनी अमावस्या स्नानपर्व, सोमवार को पड़ने से सोमवती अमावस्या का अक्षय पुण्य प्राप्त होगा। ब्रह्म मुहूर्त से ही मौनी अमावस्या का स्नान आरंभ हो जाएगा। श्रवण नक्षत्र रविवार की रात में 2.27 बजे से 4.57 बजे तक है। मौनी, सोमवती अमावस्या पर श्रवण नक्षत्र के साथ ही बन रहा सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग सर्वप्रकार से अमृततुल्य है।
विज्ञापन