{"_id":"5c541f0bbdec2211b705f339","slug":"kumbh-2019-mahant-dharmdas-appeal-dont-politics-in-ram-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम नाम पर राजनीति करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे: महंत धर्मदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम नाम पर राजनीति करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे: महंत धर्मदास
Fri, 01 Feb 2019 03:59 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 01 Feb 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Mahant dharmdas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर निर्माण के लिए यज्ञ कराने वाले महंत धर्मदास ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जल्द शुरू हो, इसलिए हनुमान पाठ, अनुष्ठान करा रहे हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण के नाम पर राजनीति करने वालों को आड़े हाथों लिया, कहा कि भगवान के काम में सियासत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
हरि कार्य के लिए दृढ़ संकल्प के साथ साफ नीयत भी होनी चाहिए। आस्था के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। नेताओं को इस भावनात्मक मुद्दे पर अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए।
विज्ञापन
महंत धर्मदास ने कहा कि हनुमान जी राम के दूत और संकटमोचन हैं, इसलिए उनकी अराधना कर मंदिर निर्माण संकट को दूर करने की कामना से पाठ कराया है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी उन लोगों को सद्बुद्धि दें, जो राम का नाम लेकर राजनीतिक फायदा लेते हैं।
विज्ञापन