फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Kumbh police shahi snan in sangam

अफसरों ने गाजे-बाजे के साथ किया ‘शाही स्नान’, माथे पर तिलक और गले में माला डालकर निकाली शोभा यात्रा

Wed, 06 Mar 2019 02:44 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला , प्रयागराज
ब्यूरो, अमर उजाला , प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Mar 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Kumbh police shahi snan in sangam
कुंभ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद बुधवार को पुलिस अफसरों ने संतों महंतों की तरह शोभा यात्रा निकाली और संगम स्नान कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बैंड की धुन पर पुलिसकर्मियों का नाचना गाना श्रद्धालुओं के लिए कौतूहल का केंद्र बना रहा। पुलिस वालों ने एक दूसरे से अबीर गुलाल की होली भी खेली।
विज्ञापन

 
पुलिस की यह शोभा यात्रा मेला पुलिस आफिस से शुरू हुई तो वहीं पर होली शुरू हो गई। एडीजी एसएन साबत, कमिश्नर आशीष गोयल, आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी कुंभ केपी सिंह, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसपी संगम पूर्णेंदु सिंह और एसपी मीडिया राहुल श्रीवास्तव आदि अधिकारी महामंडलेश्वरों की तरह माथे पर चंदन लगाए। 
विज्ञापन


माला पहनकर संगम की ओर बढ़े तो मेला ड्यूटी में आए पुलिस वाले बैंड की धुन पर नाचने लगे। एसपी संगम पूर्णेंदु सिंह तो पूरे भगवा रंग में थे। उन्होंने फूलों की माला के साथ रुद्राक्ष की कई मालाएं पहन रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने अफसरों को अबीर गुलाल भी लगाया। संगम पहुंचकर अधिकारियों ने स्नान किया। एसपी मीडिया राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा मेला संपन्न कराने के बाद अफसरों ने मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed